{"_id":"5a3d466c4f1c1bc45b8bd9e9","slug":"due-to-the-death-of-the-farmer-in-the-accident-the-villagers-planted-a-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किसान की मौत पर भड़के ग्रामीण, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में किसान की मौत पर भड़के ग्रामीण, जाम लगाया
कन्नौज
Updated Fri, 22 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
खंदी में पलटी पड़ी ट्रैक्टर-ट्राली।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
तालग्राम। थानाक्षेत्र के किशनपुर मोड़ पर गुरुवार रात अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से किसान की मौत के मामले में शुक्रवार को ग्रामीण भड़क गए। मुआवजे की मांग को लेकर तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने खुलवाने का प्रयास किया तो ग्रामीण और परिजन एसओ से भिड़ गए। चार घंटे तक वाहनों की रफ्तार थमी रही। बाद में भाजपा नेताओं की मदद से पुलिस गुस्साये लोगों को समझाने में सफल हो सकी। एसडीएम ने भाजपा नेताओं को फोन पर पांच लाख मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। उधर, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।
गुरुवार रात इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के मझला गांव निवासी छोटे गौतम ट्रैक्टर से आलू बेचकर घर लौट रहा था। कोहरे के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पहले एचटी लाइन से टकराया और फिर दो साइकिल सवार व बाइक सवार तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। छिबरामऊ के सौ शैय्या अस्पताल में साइकिल सवार किसान सुरेश चंद्र (50) निवासी तालग्राम, केसरी नगला की मौत हो गई। सुबह सुरेश के परिजन और केसरीनगला के ग्रामीण भड़क गए और सुबह करीब सात बजे तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करने लगे। झाड़ी आदि रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया।
धीरे-धीरे जाम करीब दो किलोमीटर तक लग गया। स्कूली वाहन से लेकर ड्यूटी जाने वाले लोग फंस गए। करीब 10 बजे तालग्राम थानाध्यक्ष सुरेश कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जाम खुलवाने का प्रयास करने लगे। इस पर लोग और उग्र हो गए। मृतक की बेटियां शोभा व लक्ष्मी एसओ और सिपाहियों से भिड़ गईं। एसओ ने महिला सिपाही को बुलाने और उच्चाधिकारियों को सूचना थी। सौरिख के एसओ आरपी पांडे व कई थाने का फोर्स मौके पर पहुंचा। बाद में भाजपा नेता योगेंद्र भदौरिया व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सर्वेश कुमार ने समझा बुझाकर आर्थिक सहायता का भरोसा दिलाया। तब चार घंटे बाद करीब 11 बजे जाम खुल सका।
विज्ञापन
मृतक सुरेश के तीनों पुत्र सतीश, संदीप, कृष्ण महाराष्ट्र में मजदूरी करते हैं। समाचार लिखे जाने तक वे नहीं आए थे। पुलिस ने भतीजे ग्रीसचंद्र पुत्र लाला की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक छोटे गौतम पुत्र रामस्वरूप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। दरोगा विनोद कुमार व मुन्ना सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। तालग्राम थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया है। मुआवजे की मांग पर परिजनों ने जाम लगाया था। जिसे खुलवा दिया गया।
इनसेट
18 बिस्वा जमीन ने बनाया किसान बीमा का पात्र
तालग्राम। केसरी नगला निवासी सुरेश के पास मात्र 18 बिस्वा जमीन है। इसी आधार पर उपजिलाधिकारी छिबरामऊ मंशाराम वर्मा ने लेखपाल राजेश अग्निहोत्री को किसान बीमा की फाइल तैयार करने के निर्देश दिए। आश्वासन दिया कि पांच लाख की आर्थिक सहायता मृतक के परिजनों को दिलाई जाएगी।
इनसेट
जाम में फंसे रहे वाहन, कुछ ने बदला रास्ता
तालग्राम। शुक्रवार को चार घंटे जाम के कारण कई बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच सके। दूध डेयरियों के वाहन भी फंसे रहे। कुछ वाहन हिम्मतनगला से रनवा होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड से गुजरे। सरकारी कर्मचारी भी फंसे रहे और ड्यूटी देर से पहुंचे।