{"_id":"6744c18c566f8babcf04f9ac","slug":"due-to-fluctuations-in-weather-patients-suffering-from-cold-and-fever-have-increased-kannauj-news-c-214-1-knj1005-121717-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: मौसम के उतार चढ़ाव से सर्दी-जुकाम और बुखार के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: मौसम के उतार चढ़ाव से सर्दी-जुकाम और बुखार के बढ़े मरीज
Mon, 25 Nov 2024 11:57 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Mon, 25 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। मौसम में उतार-चढ़ाव से अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अधिकांश बुखार, खांसी जुकाम से लोग पीड़ित हैं। बच्चे, बुजुर्ग सभी बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
सोमवार को कस्बा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह से ही मरीजों की भीड़ लगने लगी। इससे पर्चा काउंटर पर लंबी कतार लग गई। कतार में सर्वाधिक महिलाएं नजर आ रही थीं। मरीजों को पर्चा बनवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। ओपीडी बंद होने तक 146 मरीज आए। इनमें सबसे ज्यादा बदन दर्द, खांसी व जुकाम से पीड़ित 78 मरीजों ने ओपीडी में मौजूद डॉक्टरों से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर दवाइयां लीं।
ओपीडी में तैनात डॉ. एके चंद्रा ने बताया कि मौजूदा समय में मौसम बदल रहा है। दिन में गर्म व रात में मौसम सर्द होने से बदलते वातावरण से शरीर भाप नहीं पा रहा है। इस कारण लोगों के शरीर में दर्द, खांसी व जुकाम के साथ-साथ एलर्जी के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजन शर्मा ने बताया कि लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दवाइयों के लिए मरीजों को परेशान न होना पड़े इसके लिए व्यवस्था की है।