{"_id":"6632aab3507f0021ec034ac7","slug":"due-to-decreasing-number-of-children-in-summer-a-swimming-pool-was-built-in-the-school-kannauj-news-c-214-1-knj1003-112647-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गर्मी बच्चों की घटती संख्या तो स्कूल में बना दिया स्विमिंग पूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गर्मी बच्चों की घटती संख्या तो स्कूल में बना दिया स्विमिंग पूल
विज्ञापन
कन्नौज। शिद्दत की गर्मी के बीच स्कूल में बच्चों की घटती संख्या को दूर करने के लिए वहां के शिक्षकों ने अनोखी तरकीब निकाली है। स्कूल के क्लासरूम में पानी भरकर उसे स्वीमिंग पुल बना दिया। यह तरकीब काम कर गई और बच्चे इसी बहाने स्कूल पहुंचने लगे। पानी में छई छपा छई करते बच्चों का वीडियो वायरल हो रहा है।
मामला जिले के उमर्दा ब्लॉक के महसोनापुर स्थित प्राथमिक स्कूल का है। इन दिनों लगातार बढ़ रही गर्मी से तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रह रहा है। गर्म हवा के थपेड़े भी लोगों को परेशान कर रहे हैं। इससे स्कूलों में बच्चों की हाजिरी भी घट रही है। इससे परेशान होकर इस स्कूल के शिक्षकों ने हाजिरी बढ़ाने की अनोखी तरकीब निकाली। स्कूल के प्रधानाध्यापक वैभव राजपूत ने क्लास में पानी भरकर उसको स्विमिंग पुल बना दिया। स्कूली बच्चों ने भी स्विमिंग पुल का भरपूर आनंद उठाया। उनकी खुशी देखते ही बनी। बच्चों ने पानी में तैरने की कोशिश भी की।