फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Drones will monitor Home Guard recruitment exam centers

Kannauj News: ड्रोन से होगी होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्रों की निगरानी

Fri, 24 Apr 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Drones will monitor Home Guard recruitment exam centers
कन्नौज। होमगार्ड भर्ती परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में उसी तरह होगी, जिस तरह अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। परीक्षा केंद्रों की ड्रोन से निगरानी होगी और प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर संख्सा में पुलिस बल तैनात किया जाएगा। यह जानकारी शुक्रवार को कानपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह ने दी।
विज्ञापन

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन आलोक सिंह और पुलिस उपमहानिरीक्षक कानपुर परिक्षेत्र हरीश चंदर ने जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यूपी होमगार्ड्स परीक्षा केंद्रों का गहन निरीक्षण किया। अधिकारियों ने थाना कोतवाली में नवनिर्मित पुलिस बैरक और रिजर्व पुलिस लाइन में प्रशिक्षण बैरक, कक्षा कक्ष तथा मुख्य द्वार का भी उद्घाटन किया। यह दौरा परीक्षा की शुचिता सुनिश्चित करने और पुलिस विभाग के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के उद्देश्य से किया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री और एसपी विनोद कुमार भी उपस्थित रहे। यह परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होनी है। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी की कार्यशीलता और प्रवेश-निकास व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग और कक्षों की समुचित व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। केंद्र व्यवस्थापकों और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता और शुचिता के साथ संपन्न कराया जाए। किसी भी प्रकार की अनियमितता या संदिग्ध गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस लाइन में ट्रेनिंग सेंटर का किया शुभारंभ
भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जिले में पुलिस विभाग के लिए कई नई सुविधाओं का उद्घाटन किया। सदर कोतवाली में नवनिर्मित पुलिस बैरक का अनावरण किया गया, जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों के आवास को बेहतर बनाना है। रिजर्व पुलिस लाइन में आधुनिक पुलिस प्रशिक्षण के लिए नए बैरक और कक्षा कक्ष भी खोले गए। इन सुविधाओं से जवानों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। पुलिस लाइन के नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन भी इस कार्यक्रम का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed