{"_id":"b8edc2ab3f6ebaf0f757ee360496620a","slug":"drivers-trying-to-block-the-crowd-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ब्लाक में जुटी प्रेरकों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लाक में जुटी प्रेरकों की भीड़
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Sat, 09 Jan 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एक्ट के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में
विज्ञापन
राशन वितरण के समय प्रेरकों की ड्यूटी लगाई है। रविवार को विशेष अभियान के
तहत राशन वितरण होना है। ऐसे में शनिवार को उन प्रेरकों की जिनकी ड्यूटी
लगाई गई है वह सभी उपभोक्ताओं का पूरा ब्योरा भरने को प्रोफार्मा प्राप्त
करने को ब्लाक में डटे रहे।
ब्लाक समन्वयक अजीत तिवारी ने बताया कि हर ग्राम पंचायत में साक्षरता केंद्र पर तैनात प्रेरकों की ड्यूटी अफसरों के निर्देश पर उसी ग्राम पंचायत के राशन कोटे पर लगाई गई है। रविवार को होने वाले राशन वितरण कार्य में 93 प्रेरकों की ड्यूटी लगाई गई है। ऐसे में उन्हें शनिवार को प्रोफार्मा वितरित किए गए।
उस प्रोफार्मा में प्रेरकों द्वारा राशन लेने वाले उपभोक्ताओं का नाम, पता, आधार कार्ड संख्या आदि विवरण भरा जाना है। ऐसे में सुबह से ही ब्लाक में प्रेरकों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। देर शाम तक प्रोफार्मा वितरण का कार्य चलता रहा।