फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dr. DS Martolia takes charge of Ayodhya Medical College.

Kannauj News: डॉ. डीएस मार्तोलिया को अयोध्या मेडिकल कॉलेज की कमान

Sat, 17 Jan 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Dr. DS Martolia takes charge of Ayodhya Medical College.
तिर्वा (कन्नौज)। वरिष्ठ चिकित्सक व शिक्षाविद् डॉ. डीएस मार्तोलिया को शुक्रवार को अयोध्या स्थित राजर्षि दशरथ स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। शासन द्वारा जारी आदेश के बाद उनकी नियुक्ति को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में उनके लंबे अनुभव और कुशल प्रशासनिक क्षमता की मान्यता के रूप में देखा जा रहा है। वर्तमान में डॉ. मार्तोलिया राजकीय मेडिकल कॉलेज में फार्माकोलॉजी विभागाध्यक्ष हैं।
विज्ञापन

डॉ. डीएस मार्तोलिया ने इससे पहले वर्ष 2015 से 2017 तथा 2022 से 2023 तक दो बार राजकीय मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य का दायित्व संभाला है। इस दौरान उन्होंने कॉलेज के शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने, चिकित्सीय सेवाओं को उन्नत करने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका अनुभव यहीं तक सीमित नहीं है। उन्होंने कोविड-19 महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में वर्ष 2021 से 2022 तक सहारनपुर स्थित मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य के रूप में भी कार्य किया। इस दौरान, उन्होंने मरीजों के प्रभावी उपचार, संसाधनों के कुशल उपयोग और चिकित्सा स्टाफ के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। उनके नेतृत्व में कोविड मरीजों को समय पर आवश्यक इलाज और सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं, जिससे कई लोगों की जान बचाने में मदद मिली।
विज्ञापन

चिकित्सा शिक्षा और प्रशासन दोनों क्षेत्रों में अपने व्यापक अनुभव के कारण डॉ. डीएस मार्तोलिया को एक कुशल, अनुशासित और दूरदर्शी अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। उनकी नई नियुक्ति से अयोध्या मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा शिक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद है। यह नियुक्ति उनके लंबे और सफल सेवाकाल का प्रमाण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed