{"_id":"67952c5f8b47b95a0e02b98c","slug":"dowry-murder-report-against-four-people-including-husband-kannauj-news-c-214-1-knj1006-124614-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
विज्ञापन
सौरिख। विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत के बाद मायके पक्ष की मांग पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया पर कारण स्पष्ट न होने पर बिसरा सुरक्षित कर लिया गया। पुलिस ने मां की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के ग्राम शेखूपुर निवासी प्रिया उर्फ डाली का शव 23 जनवरी की शाम को संदिग्ध हालत में मिला था। औरैया जनपद के दिबियापुर थाना क्षेत्र के बैसुंधरा गांव निवासी मां गीता देवी ने बताया कि बेटी की शादी ग्राम शेखूपुर निवासी बृजेश कुमार के साथ नवंबर 2019 को की थी। दामाद बृजेश कुमार, सास पुष्पा देवी, जेठ विनोद कुमार, जेठानी सीमा संतुष्ट नहीं थे। दहेज में सोने की अंगूठी व रुपये की मांग के लिए अक्सर प्रताड़ित कर रहे थे। 23 जनवरी की शाम चार बजे बेटी की इन लोगों ने हत्या कर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था पर कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। इसे जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।