{"_id":"6999f863b3761a4f960fb957","slug":"dont-settle-complaints-sitting-at-home-if-found-fake-then-action-is-certain-kannauj-news-c-224-1-ori1005-140796-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घर बैठे शिकायतें न निपटाएं, फर्जी मिली तो कार्रवाई तय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घर बैठे शिकायतें न निपटाएं, फर्जी मिली तो कार्रवाई तय
विज्ञापन
फोटो - 25 जालौन में शिकायतें सुनते डीएम राजेश कुमार पांडेय। संवाद समाधान दिवस में आई शिकायतों का फर्जी निस्तारण करने पर होगी कार्रवाई
डीएम की अध्यक्षता में जौलान तहसील परिसर में आयोजित हुआ संपूर्ण समाधान दिवस
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। संपूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी राजेश पांडेय ने अधीनस्थ अधिकारियों को चेतावनी दी कि शिकायतों का घर बैठे निस्तारण न किया जाए। क्रॉस चेकिंग में यदि कोई निस्तारण फर्जी पाया गया तो संबंधित अधिकारी कार्रवाई के लिए तैयार रहें।
तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में डीएम के साथ पुलिस अधीक्षक डॉ. दुर्गेश कुमार भी मौजूद रहे। कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 14 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। मोहल्ला खटीकान निवासी आरती सिंह ने सार्वजनिक रास्ते पर निर्माण की शिकायत की। डीएम के निर्देश पर तहसीलदार, कोतवाल, अधिशासी अधिकारी व लेखपाल की संयुक्त टीम ने स्थलीय जांच की। नगर पालिका से स्वीकृत नक्शा व चौहद्दी का मिलान करने पर निर्माण मानचित्र के अनुरूप पाया गया, जिसके बाद प्रकरण निस्तारित कर दिया गया।
अशोक कुमार श्रीवास्तव की आरसीसी सड़क निर्माण संबंधी शिकायत पर लोक निर्माण विभाग की टीम ने जांच की। निरीक्षण में सड़क पूर्ण निर्मित मिली, जबकि कुछ हिस्से में इंटरलॉकिंग कार्य पाया गया। रिपोर्ट के आधार पर शिकायत समाप्त की गई। ग्राम सलाबाद निवासी निर्दोष कुमार चतुर्वेदी ने चकमार्ग पर अतिक्रमण की शिकायत की। राजस्व टीम ने गाटा संख्या 262 की पैमाइश कर सीमांकन किया। जांच में चकमार्ग का हिस्सा नाले के रूप में उपयोग होता मिला और कुछ भाग गड्ढे के कारण बाधित था। डीएम ने बीडीओ को एक सप्ताह में चकरोड डलवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में मकान विवाद का नायब तहसीलदार ने मौके पर निस्तारण कराया। वहीं वरासत, परिवार सदस्यता व अंश दुरुस्ती से जुड़े मामलों का भी समाधान किया गया। दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए आए जावेद और प्रीति सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी की ओर से मौके पर प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए। समाधान दिवस में एसडीएम हेमंत पटेल, एसडीएम न्यायिक विशेश्वर यादव, सीएमओ वीरेंद्र सिंह व ईओ सुशील कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसील परिसर में बनेगा नया शौचालय
समाधान दिवस के दौरान डीएम ने तहसील परिसर का निरीक्षण किया। तहसील गेट के पास स्थित जर्जर शौचालय को देखकर उन्होंने नाराजगी जताई। परिसर के भीतर शौचालय व्यवस्था न होने पर ईओ नगर पालिका व एसडीएम को निर्देश दिए कि स्थान चिन्हित कर शीघ्र नया शौचालय निर्माण कराया जाए, ताकि फरियादियों को असुविधा न हो।
15वें वित्त आयोग की धनराशि दुरुपयोग की शिकायत
कोंच। नगर के समाजसेवी रामकिशोर पुरोहित ने नगर पालिका परिषद पर 15वें वित्त आयोग की धनराशि के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कर निष्पक्ष जांच की मांग की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम ज्योति सिंह ने की। कुल 14 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 का मौके पर निस्तारण किया गया। पुलिस विभाग की 5, राजस्व की 4 और अन्य विभागों की 5 शिकायतें सुनी गईं। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी मामलों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें।
रामकिशोर पुरोहित ने आरोप लगाया कि वित्त आयोग की धनराशि का उपयोग साफ-सफाई, जल संचयन व मूलभूत सुविधाओं के लिए होना चाहिए, लेकिन खेतों में इंटरलॉकिंग कराई जा रही है, जो नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने शिकायत के समर्थन में फोटोग्राफ भी प्रस्तुत किए। इसके अलावा कैलिया थाना क्षेत्र की एक महिला ने युवक पर अश्लील हरकत, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। अधिकारियों ने मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, एसडीओ विद्युत रविंद्र कुमार, आपूर्ति निरीक्षक मनोज कुमार तिवारी व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।