{"_id":"5f9471708ebc3ea3736f393d","slug":"dog-bites-six-including-girl-one-serious-kannauj-news-knp590472766","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुत्ते ने बालिका समेत छह को काटा, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुत्ते ने बालिका समेत छह को काटा, एक गंभीर
विज्ञापन
Dog bites six including girl, one serious
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। सारोतोंप गांव में शनिवार को एक कुत्ते ने चार बच्चों समेत छह लोगों को काटकर घायल कर दिया। इसमें एक बच्चे के सिर में बड़ा घाव होने से उसकी हालत गंभीर है। गांव में दहशत का माहौल है।
सारोतोंप निवासी जयसिंह की छह वर्षीय पुत्री रिया, गांव के दिलीप का चार वर्षीय पुत्र विजय, हसीब का सात वर्षीय पुत्र फरहान व 13 वर्षीय अशहर खां घर के बाहर खेल रहे थे। उसी समय एक कुत्ते ने बच्चों पर हमला बोल दिया। इसमें रिया के सिर में कुत्ते ने बड़ा घाव कर दिया। अन्य बच्चों के हाथ व पैर में काट लिया। बच्चों के रोने की आवाज सुनकर गांव के 42 वर्षीय नियाज पुत्र अशफाक अली व 30 वर्षीय नजीर पुत्र नसीर ने बचाने का प्रयास किया। कुत्ते ने इन्हें भी काट लिया। इन दोनों के पैर व हाथ में काट लिया। कुत्ते की वजह से अन्य बच्चे व लोग घरों में दुबक गए। कुछ लोगों ने कुत्ते को लाठी-डंडों से घेरा। इसके बाद उसे दूर तक खदेड़ दिया। हालांकि फिर भी लोग डरे हुए हैं।
नजीर ने बताया कि अगर कुत्ता दोबारा गांव में आया तो उसे मार देंगे। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रिया के सिर से अधिक खून बहने से उसकी हालत नाजुक है। डॉक्टरों ने सभी बच्चों व बड़ों को वैक्सीन लगाई।