{"_id":"6587271ea4e4d016c308d5fc","slug":"doctors-tested-medicines-on-490-cattle-kannauj-news-c-214-1-knj1005-7237-2023-12-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: चिकित्सकों ने 490 मवेशियों का परीक्षण कर दी दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: चिकित्सकों ने 490 मवेशियों का परीक्षण कर दी दवाएं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तालग्राम। विकास खंड तालग्राम के माधौनगर में शनिवार को पशुपालन विभाग की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। इसमें 490 पशुओं का उपचार व टीकाकरण किया गया। पालकों को दवाइयां वितरित कर नियमित रूप से पशुओं को उचित खुराक देने के लिए प्रेरित किया गया।
मेले का शुभारंभ पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकराल सिंह ने गो का पूजन करके किया। उन्होंने पालकों को देशी गाय पालने पर जोर दिया और उसके लाभ बताए। पशुओं के खान पान और अधिक दूध प्राप्त करने के लिए किए जाने वाले उपायों से पशुओं में बांझपन होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पशुओं को पूर्ण प्रोटीन युक्त आहार दिए जाने से पशु में दूध देने की निरंतरता बनी रहती है। उन्होंने बताया कि मेले में कुल 490 पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। चार पशुओं को कृत्रिम गर्भाधान और दो का गर्भाधान परीक्षण किया गया। दो सौ को कृमि नाशक दवा खिलाई गई। इस दौरान डॉ. अभिषेक वर्मा, डॉ. सुमित कुमार, अमित कुमार, फार्मासिस्ट राजेश कुमार, पैरावेट श्याम सिंह, पंकज कुमार, रोहित, सविनय कुमार, हरिनंदन सिंह, मनीष आदि मौजूद रहे।