{"_id":"589ca61e4f1c1b865237b381","slug":"do-not-cash-the-commotion-put-the-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैश न मिलने पर किया हंगामा, लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैश न मिलने पर किया हंगामा, लगाया जाम
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Thu, 09 Feb 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
जाम लगाए बैंक उपभोक्ता
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन से कैश न मिलने से नाराज ग्राहकों ने कस्बा सरायप्रयाग में स्टेट बैंक के सामने गुरुवार को जमकर हंगामा किया। सुनवाई न होने से नाराज लोगों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर शांत किया और जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
कस्बा सरायप्रयाग स्थित एसबीआई में तीन दिनों से गैस की किल्लत चल रही है। यहां पर ग्राम नौधना, गुलरिया, नरुइया आदि दूर-दराज के गांवों से आ रहे ग्राहकों को पिछले तीन दिनों से रुपये की जगह सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। उपभोक्ता मुकेश, मुन्नू, राजेंद्र सिंह, अर्जुन लाल आदि ने बताया कि वह लोग बैंक के चक्कर लगा रहे हैं और अधिकारी आजकल में रुपये आने की बात कहकर टरका रहे हैं। गुरुवार को जब बैंक से रुपये नहीं मिले तो तीन दिनों से दौड़ रहे ग्राहकों का धैर्य जवाब दे गया।
विज्ञापन
उन्होंने बैंक के गेट पर हंगामा शुरू कर दिया। भीड़ बढ़ते और हंगामा होते देख शाखा प्रबंधक ने बैंक का मुख्य गेट बंद करा दिया। जिससे लोग और भड़क गए और हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। करीब एक घंटा तक चले हंगामे के बाद शाखा प्रबंधक चंदन लाल ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया। वहीं, शाखा प्रबंधक ने शुक्रवार को बैंक में रुपये आने की बात कही है।
विज्ञापन