फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Do not be careless in making consolidation records of 35 villages: DM

35 गांवों के चकबंदी अभिलेख बनाने में न बरतें लापरवाही : डीएम

Sat, 14 Sep 2024 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
Do not be careless in making consolidation records of 35 villages: DM
कन्नौज। 35 गांवों के जले हुए चकबंदी अभिलेख बनाए जाने के कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। यह बात डीएम शुभ्रांत शुक्ल ने कलक्ट्रेट के गांधी सभागार में समीक्षा बैठक में कही।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि जिन गांवों में अभिलेख तैयार किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ करनी है, वहां लोगों को प्रोत्साहित कर बताएं कि जिन गांवों में अभिलेख तैयार कर खतौनी वितरण कर दिया गया है। अब वह सरकार की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही मुनादी कराकर और पंचायत भवनों में नोटिस चस्पा करवा कर लोगों को अभिलेख बनाए जाने की जानकारी भी दी जाए। सभी को साथ एवं विश्वास में लेकर कार्य को पूर्ण करना है। एक-एक गांव के सभी जले हुए गांव के भू-अभिलेख बनाए जाएं।
विज्ञापन

बरुआ सबलपुर खतौनी सत्यापन, सरदामई खातों का सत्यापन और फील्ड के सत्यापन, हाथिन में फील्ड बुक सत्यापन आदि गावों में जो किया जा रहा है, उसे पूरा कर आगे की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ राम कृपाल चौधरी, एडीएम आशीष सिंह, एडीएम (न्यायिक) देवेंद्र सिंह, प्रशिक्षु आईएएस स्मृति मिश्रा, सीएमओ डाॅ. विनोद कुमार, डीडीओ एनडी द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।



बच्चों के वैक्सीनेशन की यू-विन पोर्टल पर कराएं फीडिंग
डीएम ने सीएमओ को निर्देश दिए कि शून्य से पांच वर्ष के 1,97,206 बच्चों के सापेक्ष 94427 बच्चों का यू-विन पोर्टल पर वैक्सीनेशन की फीडिंग हुई है। इसे साप्ताहिक लक्ष्य बनाकर शेष बच्चों के वैक्सीनेशन की यू-विन पोर्टल पर फीडिंग शतप्रतिशत कराई जाई। उन्होंने सीएचसी प्रभारी को निर्देश दिए कि जहां वैक्सीनेशन होने की संख्या ज्यादा है। छुट्टी के दौरान (स्पेशल सेशन में) वैक्सीनेशन कराकर पोर्टल में फीडिंग कराई जाए। वैक्सीनेशन बच्चों की हेल्थ से जुड़ा है, क्वालिटी पर विशेष ध्यान दें, किसी भी दशा में फर्जी सत्यापन नहीं होना चाहिए। केंद्र में एएनएम के न होने से वैक्सीनेशन का कार्य न बाधित नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed