फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   do maah bhee nahin chale, phatane lage svetar

दो माह भी नहीं चले, फटने लगे स्वेटर

Tue, 18 Feb 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
do maah bhee nahin chale, phatane lage svetar
फटे स्वेटर पहने खड़े छात्र। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। शीतलहर के प्रकोप से छात्र-छात्राओं को बचाने के लिए दिए गए स्वेटर फटने लगे हैं। यह दो माह भी सही से नहीं चल पाए। यह जानकर भी शिक्षा विभाग के अधिकारी अनजान हैं।
विज्ञापन

उमर्दा ब्लाक में करीब 262 प्राथमिक व 97 जूनियर विद्यालय हैं। इनमें 28 हजार 750 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। छात्रों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए कॉपी किताबें, जूते, मोजे, यूनिफार्म व स्वेटर दिए जाते हैं। विद्यालयों में तीन माह पूर्व स्वेटर दिए गए थे। स्वेटर रंग बदलने के साथ-साथ फटने लगे हैं।
विज्ञापन

प्रधानाध्यापक संतराम राजपूत ने बताया कि उनके यहां बांटे गए स्वेटर का रंग हल्का हो गया है।
वहीं महसौनापुर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक वैभव राजपूत ने बताया कि उनके यहां कई छात्रों के स्वेटर फट गए हैं। कहीं स्वेटरों में छेद हो गए हैं। कई छात्रों के स्वेटर की सिलन टूट गई है। इससे यह फट गए हैं। छात्र शीतलहर को देखते हुए फटा स्वेटर पहनकर आ रहे हैं। बीईओ अरविंद कुशवाह ने बताया कि जनपद में स्वेटर फटे होने की कहीं से भी शिकायत नहीं आई है। नवंबर और दिसंबर में स्वेटर का वितरण हुआ है। इतनी जल्दी न तो रंग उतर सकता है और न ही स्वेटर फट सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed