{"_id":"dd2dcf96037b4ddeb595793eb6ca42d6","slug":"dm-sad-standing-crowd-began-to-preach-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को दु:खड़ा सुनाने को लगी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को दु:खड़ा सुनाने को लगी भीड़
ब्यूरो अमर उजाला, कन्नौज
Updated Thu, 19 Nov 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलक्ट्रेट में डीएम को अपनी-अपनी समस्या बताने के लिए बुधवार को फरियादियों की भीड़ उमड़ी। प्रार्थना पत्र देकर उन्होंने समस्या निस्तारण की मांग की।
विज्ञापन
जिले से आए फरियादी कलक्ट्रेट पहुंचे। डीएम अनुज कुमार झा को क्राप कटिंग की वजह से सीहपुर गांव जाना था। जैसे ही डीएम अपने कार्यालय से बाहर निकले तो दूरदराज से आए महिला व पुरुषों ने अपनी-अपनी समस्या बतानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
डीएम कुछ देर वहां रुके। उन्होंने एक-एक कर सबकी समस्याएं सुनीं। जमीनी विवाद के अलावा पुलिस के खिलाफ शिकायर्तें आईं। उन्होंने सभी का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। कुछ अधिवक्ताओं ने भी अपनी बात रखी।
विज्ञापन
बताते चलें कि कुछ दिनों अवकाश रहने की वजह से सरकारी दफ्तर बंद रहे। अब अफसरों के कार्यालयों में मिलने की वजह से फरियादियों की लाइन लग रही है।