{"_id":"5f2c35e68ebc3e3cfd42c967","slug":"dm-office-kannauj-news-knp575396756","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार- डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी होंगे जिम्मेदार- डीएम
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम राकेश कुमार मिश्रा व सीडीओ
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। विभागीय कार्यों की समीक्षा बैठक में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने राशन वितरण में लगातार मिल रही शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि राशन वितरण कार्यक्रम में सभी कोटेदारों को नामित अधिकारियों की उपस्थिति में ही राशन बांटना है। उन्होंने कहा कि शिकायत मिलने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार ठहराते हुए उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने दवाइयों की उपलब्धता, एंबुलेंस सेवाओं की स्थिति, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण एवं अधूरे निर्माण कार्यों, छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री आवास, प्रधानमंत्री आवास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन मनरेगा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, नई सड़कों, सेतुओं का निर्माण, सड़कों की गड्ढामुक्त की स्थिति आदि की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों को अपनी संचालित योजनाओं का औचक निरीक्षण व अनुश्रवण कर रिपोर्ट देने के लिए कहा गया।
छात्रवृत्ति, वृद्धा व विधवा पेंशन आदि के संबंध में सत्यापन की कार्रवाई स्पष्ट व नियम के मुताबिक करने के लिए कहा गया। प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के 19 आवास अधूरे पाए जाने की स्थिति में संबंधित लाभार्थियों को नोटिस देने, जिनकी किस्त न पहुंची हो उसे किस्त देने को कहा गया। डीएम ने गोशालाओं में जानवरों की क्षमता के अनुसार वर्मी कम्पोस्ट पिट बनाने के लिए उपनिदेशक कृषि, समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं उपायुक्त मनरेगा को एक सप्ताह में कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
अधिकाधिक मनरेगा मजदूरों को रोजगार देने, हैंडपंपों को ठीक कराने, सफाई में कोताही न करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी से कहा कि आधार प्रमाणीकरण की कार्यवाही शत-प्रतिशत पूर्ण करने के साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि राशन वितरण कार्यक्रम में सभी कोटेदारों को नामित अधिकारियों की उपस्थिति में ही राशन बांटना है। बैठक में प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, प्रभागीय वानिकी अधिकारी, परियोजना निदेशक, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।