{"_id":"693c646057bc57ed1a05fb04","slug":"dm-gave-advice-on-the-poor-ranking-of-darpan-portal-kannauj-news-c-214-1-knj1008-141550-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दर्पण पोर्टल की खराब रैंकिंग पर डीएम ने दी नसीहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दर्पण पोर्टल की खराब रैंकिंग पर डीएम ने दी नसीहत
विज्ञापन
कन्नौज। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड (दर्पण पोर्टल) पर नवंबर 2025 की विभागवार रैंकिंग एवं योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हुई। रैंकिंग में गिरावट दर्ज कराने वाले विभागों को सुधार लाने के निर्देश दिए गए।
डीएम आशुतोष मोहन अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति पर बिंदुवार चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि रैंकिंग में गिरावट दर्ज कराने वाले विभाग प्रगति में सुधार लाएं। प्रत्येक विभाग अपनी रैंकिंग, लक्ष्य-उपलब्धि तथा समयबद्धता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने बताया कि 19 से 24 दिसंबर 2025 तक जिले में सुशासन सप्ताह के तहत प्रशासन गांव की ओर, कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह एक नारा नहीं, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी परिवर्तनकारी पहल है।
सुशासन सप्ताह के प्रत्येक दिवस के कार्यक्रमों की विभागवार सूची तैयार करने के निर्देश दिए। कहा कि ग्राम पंचायत, ब्लॉक, तहसील एवं जिला स्तर पर कैंप लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाए और पात्र लाभार्थियों को उनका लाभ दिलाया जाए। प्रदूषण नियंत्रण पर जोर देते हुए जनपद के कोल्ड स्टोरेज संचालकों को किसी दशा में खुले में आलू न फेंकने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आलू से या तो खाद तैयार करें या वैज्ञानिक तरीके से गड्ढे में निस्तारित करें। बैठक में जिला विकास अधिकारी नरेंद्रदेव द्विवेदी, उपायुक्त स्वतः रोजगार राजकुमार लोधी, उप निदेशक कृषि संतोष कुमार मौजूद रहे।