{"_id":"6aea1ffa815325deed0c6f7d","slug":"dm-furious-over-failure-to-procure-paddy-kannauj-news-c-214-1-knj1006-158742-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: धान खरीद न होने पर भड़के डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: धान खरीद न होने पर भड़के डीएम
विज्ञापन
कन्नौज। किसानों की उपज खरीद में लापरवाही पर डीएम ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को डीएम और एसपी ने नवीन मंडी स्थित मक्का, बाजरा और धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। धान खरीद की प्रगति शून्य मिलने पर डीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी और सचिव को कड़ी फटकार लगाई।
डीएम आशुतोष कुमार अग्निहोत्री ने कहा कि धान खरीद शून्य होना गंभीर लापरवाही है, यह किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं। आज से ही खरीद में सुधार हो और किसानों से संपर्क कर उपज खरीदी जाए। प्रगति न सुधरी तो जिम्मेदारी तय कर कठोर कार्रवाई होगी। किसानों को उचित मूल्य दिलाना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने निर्देश दिए कि गांव-गांव प्रचार कर किसानों का पंजीकरण कराया जाए, ताकि कोई पात्र किसान सरकारी खरीद से वंचित न रहे। तौल में मानकों का पालन हो।
जिले में धान के 29 और मक्का-बाजरा के नौ-नौ क्रय केंद्र संचालित हैं। सभी पर पेयजल, बैठने की व्यवस्था और मूलभूत सुविधाएं रहें। डीएम ने कहा कि हर केंद्र पर एमएसपी, उतराई-छनाई दर और अधिकारियों के मोबाइल नंबर के बैनर लगें। इस सत्र में मक्का कॉमन 2440 रुपये, बाजरा 2900 रुपये, धान कॉमन 2441 रुपये और धान ग्रेड-ए 2461 रुपये प्रति क्विंटल एमएसपी निर्धारित है। धान पर उतराई-छनाई के 20 रुपये अलग मिलेंगे। किसी भी दशा में कम दर पर खरीद न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि खरीद में देरी, बिचौलियों की भूमिका या अनियमितता मिली तो संबंधित पर कार्रवाई तय है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर वैभव गुप्ता, जिला खाद्य विपणन अधिकारी ओम प्रकाश चंद्र मौजूद रहे।