फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DM asked question from children

कक्षा चार के बच्चे नहीं सुना पाए गिनती

Sun, 31 May 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 31 May 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
DM asked question from children
विकासखंड तालग्राम के लोहिया ग्राम पंचायत टिकरी कलसान के मजरा खबरामऊ, छदामीपुरवा, मस्तियापुर, कुड़री और छोटी कुड़री में रविवार को डीएम ने विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय खबरामऊ में चौपाल लाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कक्षा चार के बच्चे गिनती और पहाड़ा नहीं सुना पाए तो डीएम ने हेडटीचर को फटकार लगाई। घटिया व अधूरे मिले काम पर निर्माण प्रभारियों को फटकारा। शिकायत पर राशन विक्रेता के खिलाफ जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन


विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान ग्रामीणों ने डीएम अनुज कुमार ने खबरामऊ और कुड़री में अधूरे पड़े विद्युतीकरण कार्य की शिकायत की। इस पर डीएम ने अधिशाषी अभियंता पी.राम व एसडीओ गुरसहायगंज अरविंद सिंह को तलब किया। उन्हें जून तक काम पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


वहीं मस्तियापुर में केवल 7 विद्युत कनेक्शन होने की जानकारी पाकर नाराजगी जताई। वहीं टिकरी में डामर मार्ग से शिवराम के दरवाजे तक सीसी मार्ग के निर्माण की गुणवत्ता खराब होने व नालियों के अभाव में जलभराव की समस्या उत्पन्न होने पर ग्रामप्रधान व सचिव को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


137 में से सात शौचालय अधूरे पड़े मिले। 41 इंदिरा आवास में एक दर्जन आवास अधूरे मिले। इंदिरा आवास के लाभार्थी वासुदेव की मौत के बाद आवास उसकी पत्नी के नाम किए जाने की संस्तुति की गई। 16 लोहिया आवासों को जल्द पूरा कराने को कहा।

वहीं ताहपुर आर्यावर्त ग्रामीण बैंक में खाता न खोलने की शिकायत पर डीएम ने शिकायतकर्ताओं की सूची मांगी। इस दौरान एएनएम किरन गुप्ता गैर हाजिर मिलीं। इस पर एमओआईसी डा. अजय यादव से टीकाकरण की जांच के आदेश दिए। राशन विक्रेता राकेश कुमार पर ग्रामीण सुमन देवी, निशी देवी, लालमन ने राशन वितरण में धांधली का आरोप लगाया।

इस पर डीएसओ को मामले की जांच कराकर कार्रवाई का निर्देश दिए गए। प्राथमिक विद्यालय खबरामऊ में पढ़ने वाले कक्षा चार के छात्र अमन, कक्षा पांच के करन गिनती व पहाड़ा नहीं सुना पाए तो डीएम ने हेडटीचर अनिल को फटकारा। कुछ दिन पहले तैनाती की बात सुनकर डीएम ने पूर्व में तैनात अनुराग कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस जारी करने का आदेश दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरी में एक अध्यापक तैनात होने पर नाराजगी जताई।

कौशल विकास प्रशिक्षण सेंटर तिर्वा से ट्रेनिंग लिए युवाओं से पूछताछ की। संतोषजनक उत्तर न पाकर प्रशिक्षण सेंटर की जांच कराए जाने को कहा। वहीं गांव खबरामऊ के नवाब अली ने समाजवादी पेंशन फरवरी माह से खाते में पैसा न मिलने पर समाज कल्याण अधिकारी को तत्काल खाते में पैसा भेजने को कहा।


आंगनबाड़ी केंद्र मस्तियापुर में चार और छिदामीपुर टिकरी में चार कुपोषित बच्चों को दूनी मात्रा में पुष्टाहार देने को कहा। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी अभिनंदन सिंह, पीडी एके सिंह कुशवाहा, एसडीएम रामबहादुर वर्मा, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी राजेश बघेल, सीडीपीओ रामबेटी, क्षेत्रीय लेखपाल अवनीत सिंह, जलनिगम के जेई एमके सिंह, प्रधान किरन देवी, सेक्रेटरी गौरीशंकर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed