{"_id":"69308712d95266a50e0123a7","slug":"divyangjan-should-turn-physical-disability-into-strength-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141097-2025-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शारीक्षिक अक्षमता को ताकत बनाएं दिव्यांगजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शारीक्षिक अक्षमता को ताकत बनाएं दिव्यांगजन
विज्ञापन
छिबरामऊ। विश्व दिव्यांगता दिवस पर एडिप योजना के तहत एल्मिको कानपुर ने ब्लॉक परिसर में शिविर लगाकर 83 दिव्यांगों को सहायक उपकरण वितरित किए। कार्यक्रम में माैजूद विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि दिव्यांगजन शारीरिक अक्षमता को कमजोरी नहीं बल्कि इसे अपनी ताकत बनाकर आगे बढ़ें।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने दिव्यांगजनों के उत्थान के लिए पेंशन से लेकर कई योजनाएं संचालित कर रखी हैं। इन योजनाओं के लाभ के लिए दलालों की बजाय सीधे अफसरों से संपर्क करें। अगर कोई सुविधा शुल्क की मांग करता है तो इसकी जानकारी उन्हें दें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाई जाएगी। जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 22 जुलाई को आयोजित शिविर में 83 लाभार्थियों को उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया था। बताया कि छिबरामऊ विकास खंड के 6,393 लाभार्थियों को दिव्यांग पेंशन भी खातों में भेजी जा रही है।
विधायक ने 14 लाभार्थियों को कान की मशीन, 36 को छोटी व दो को बड़ी बैसाखी, नौ को छड़ी, आठ को सयोजक घड़ी, 17 को मोटरयुक्त ट्राईसाइकिल, दो को सुगम्य केन, तीन को दृष्टि बाधित छड़ी, 39 को ट्राई साइकिल, आठ को व्हील चेयर समेत 154 उपकरण वितरित किए।
विज्ञापन
यहां पर ब्लॉक प्रमुख सुषमा बादाम पाल, प्रतिनिधि राहुल पाल, बीडीओ दीपांकर आर्य, एडीओ शिशुपाल सिंह, बीईओ आनंद द्विवेदी, एलम्को के जूनियर मैनेजर विनय मौर्य आदि मौजूद रहे। (संवाद)