फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Diversions on several routes in the city today, so think carefully before going out.

Kannauj News: आज शहर के कई रूटों पर डायवर्जन, सोच समझकर निकले बाहर

Tue, 14 Apr 2026 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 14 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Diversions on several routes in the city today, so think carefully before going out.
कन्नौज। डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती को लेकर जिले भर में शोभायात्रा, जुलूस व झांकियां निकाली जाएंगी। इसे लेकर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है, ताकि किसी तरह की समस्या उत्पन्न न हो। इसके लिए कई स्थानों पर रूट डायवर्जन किया गया है। किसी असुविधा से बचने के लिए घर से निकलने से पहले मार्ग की अच्छी तरह से जानकारी कर ले। अन्यथा आपको परेशान होना पड़ेगा।
विज्ञापन

बता दें कि शोभायात्रा शहर के मोहल्ला काजी टोला स्थित अंबेडकर प्रतिमा से दोपहर तीन बजे से प्रारंभ होकर ग्वाल मैदान, रामनरायण चौराहा से फर्श रोड होते हुए लाखन चौराहे से होते हुए मकरंदनगर से तिर्वा क्रॉसिंग से वापस अपने उद्गम स्थल पर पहुंचेगी। इस दौरान कस्बा तिर्वा में सुबह नौ बजे से विभिन्न स्थानों से दो शोभायात्रा चलकर काली मंदिर (मंडी समिति) से दोनों शोभायात्रा एक साथ मिलकर चलेंगी, जिसमें हजारों लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस दौरान कन्नौज की तरफ से आने वाले वाहनों को गुरसहायगंज पूर्वी बाईपास से डायवर्जन किया जाएगा, तिर्वा रोड से आने वाले वाहनों को शहीद मार्ग से डायवर्जन किया जाएगा इसी तरह अन्य मार्गों से आवागमन की दिशा बदली रहेगी। इसी प्रकार अन्य वाहनों का भी रूट डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन



इन स्थानों से किया डायवर्जन
-पुलिस लाइन मोड़ से कोतवाली की ओर जाने वाले वाहनों को लल्लनमियां मस्जिद से फूलमती मंदिर की तरफ डायवर्ट रहेंगे।
- लाखन तिराहे से नगर पालिका की ओर जाने वाले वाहनों को मकरंदनगर की तरफ डायवर्ट होंगे।
- मकरंदनगर से लाखन तिराहे की तरफ जाने वाले वाहनों को फूलमती मंदिर की ओर डायवर्ट रहेंगे।
- जलालपुर पनवारा की तरफ से आने वाले वाहनों को मकरंदनगर से लाखन तिराहे की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- सरायमीरा से जलालपुर पनवारा की तरफ जाने वाले वाहनों को तिर्वा क्रॉसिंग से पुल के ऊपर से होते हुए गोल कुआं की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
- कन्नौज की तरफ से आने वाले वाहनों को गुरसहायगंज पूर्वी बाईपास से डायवर्जन किया जाएगा
- तिर्वा रोड से आने वाले वाहनों को शहीद मार्ग से डायवर्जन किया जाएगा यह वाहन शहीद मार्ग से नंगापुर्वा रोड होते हुए थाने के पास जीटी रोड पर निकलकर छिबरामऊ व फर्रुखाबाद की तरफ जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

- छिबरामऊ की तरफ से आने वाले वाहनों को पीडब्लूडी तिराहे से डायवर्जन किया जाएगा, वाहन पीडब्लूडी तिराहे से रामगंज तिराहा होते हुए पूर्वी बाईपास से कन्नौज की तरफ जाएंगे


तिर्वा में इन जगहों से गुजरेंगे वाहन
- इंदरगढ़ रोड व बेला रोड से आने वाले हल्के चार पहिया वाहन व बाइक को बालाजी मंदिर के पीछे से डायवर्ट किया जाएगा, यहां से वाहन कस्बे के अंदर से होते हुए गुरसहायगंज तिर्वा रोड पर निकलेंगे

- कन्नौज की तरफ से आने वाले हल्के चार पहिया वाहन व बाइक को ठठिया चौराहे से तिर्वा-गुरसहायगंज रोड पर डायवर्ट किया जाएगा, जो पेट्रोल पंप के पास से कस्बे के अंदर से बाला जी मंदिर के पीछे से इंदरगढ़ तिराह के पास निकलेंगे।
- ठठिया से आने वाले वाहनों को पंचमुखी चौराहे से दार्येने तरफ डायर्वट किया जाएगा, जो मेन रोड तिर्वा कन्नौज रोड पर निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed