Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   District Scout Incharge gets APJ Abdul Kalam Award

Kannauj News: जिला स्काउट प्रभारी को एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार

Mon, 13 Oct 2025 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
District Scout Incharge gets APJ Abdul Kalam Award
छिबरामऊ। मैजिक बुक ऑफ रिकाॅर्ड फाउंडेशन की ओर से शनिवार को फरीदाबाद में आयोजित सम्मान समारोह में नगर के शिक्षक को डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से अलंकृत किया गया है। सम्मान मिलने पर साथियों ने शिक्षक को बधाई दी।
विज्ञापन



लाला श्यामलाल खंडेलवाल इंटर काॅलेज के सहायक अध्यापक मोहल्ला इब्राहिमगंज पड़ाव निवासी अनुज कुमार द्विवेदी माध्यमिक शिक्षा के कला उत्सव के जिला नोडल प्रभारी एवं स्काउट प्रभारी हैं। उनके देखरेख में शासन के निर्देश पर हुए कार्यक्रमों में जिले के विभिन्न सांस्कृतिक मंचों पर बड़ी संख्या में छात्रों ने अपनी प्रतिभा को प्रस्तुत किया है। 20 सितंबर को कन्हैयालाल इंटर कॉलेज में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के 33 काॅलेजों के 248 बच्चों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दी थी। इस प्रस्तुति को काफी सराहा गया था।
विज्ञापन

इस कार्य के लिए जिले के अफसर व जनप्रतिनिधि उन्हें कई बार सम्मानित कर चुके हैं। उनकी इन्हीं उपलब्धियों को लेकर मैजिक बुक ऑफ रिकार्ड फाउंडेशन ने फरीदाबाद में आयोजित सम्मान समारोह में बुलाकर उन्हें डाॅ. एपीजे अब्दुल कलाम पुरस्कार से सम्मानित किया। डीआईओएस पप्पू सरोज, समग्र शिक्षा (माध्यमिक) के जिला समन्वयक अजय कुमार, खंडेलवाल इंटर काॅलेज के प्रबंधक संजीव खंडेलवाल, प्रधानाचार्य श्यामकिशोर त्रिपाठी आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed