फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   District Panchayat member threatened to beat JE with shoes

Kannauj News: जिला पंचायत सदस्य ने दी जेई को जूतों से पीटने की धमकी

Wed, 29 Jan 2025 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
District Panchayat member threatened to beat JE with shoes
तालग्राम। जेई को कॉल कर जूतों से पीटने और बिजली घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी गई। कॉल करने वाल खुद को जिला पंचायत सदस्य बता रहा है। जेई ने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोपी पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में एसडीओ का कहना है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो गुरुवार से सभी जेई कार्य बहिष्कार करेंगे। वहीं जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत का कहना है कि जेई ने महिलाओंं के साथ अभ्रदता की थी। इस बारे में जब पूछा तो मुझसे भी अभ्रदता की। इसकी शिकायत बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से की गई है।
विज्ञापन

बिजली उपकेंद्र तालग्राम के जेई अनिल राम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एसडीओ पंकज कुमार के साथ बिजली चोरी की जांच करने गए थे। तालग्राम बस स्टैंड के निकट अलवर सिंह के वाणिज्यिक परिसर के निर्माण में बिजली चोरी मिली। इसकी एफआईआर दर्ज कराई जा रही है।
विज्ञापन

दोपहर 3.29 बजे एक मोबाइल नंबर से कॉल आई और उन्होंने खुद को जिला पंचायत सदस्य बताते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। इसके बाद जूतों से और बिजली घर में घुसकर जान से मारने की धमकी दी। कॉल कर बिजली चोरी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का प्रयास किया गया। कॉल आने के बाद से बिजली कर्मियों में भय का माहौल है। आडियो क्लिप भी उपलब्ध कराई है। जिला पंचायत सदस्य बताने वाले कालर से फोन कर जानकारी करने का प्रयास किया गया पर फोन रिसीव नहीं हुआ। थाना प्रभारी शशिकांत कन्नौजिया ने बताया कि तहरीर मिली है।मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed