फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   District lax in Operation Kayakalp

Kannauj News: ऑपरेशन कायाकल्प में जिला फिसड्डी

Fri, 27 Jan 2023 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:50 PM IST
विज्ञापन
District lax in Operation Kayakalp
कन्नौज। ऑपरेशन कायाकल्प के तहत भी परिषदीय स्कूलों का रंगरोगन अच्छी तरह से नहीं हो पा रहा है। अफसरों की ओर से गोद लेने के बावजूद प्राथमिक और जूनियर स्कूलों को लावारिस की तरह छोड़ दिया गया है। अधिकांश विद्यालयों में फूटी कौड़ी नहीं लगाई गई है। इस कारण प्रदेश रैंकिंग में जिला निचले पायदान पर आया है।
विज्ञापन

बीएसए कौस्तुुभ सिंह ने प्राथमिक, जूनियर और कंपोजिट विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत टॉयलीकरण कराने को लेकर डीपीआरओ जेके मिश्र को चिट्ठी लिखी है। पत्र के साथ ही उन विद्यालयों की भी सूची है, जिसमें टॉयलीकरण होना है। पत्र में इस बात का भी जिक्र है कि सभी ब्लॉक क्षेत्रों से न्यूनतम 30-30 विद्यालयों में टॉयलीकरण का काम जनवरी तक करा लिया जाए। यह निर्देश डीएम शुुुभ्रांत शुक्ल ने 28 दिसंबर 2022 को हुई विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक में दिए थे।
विज्ञापन

बीएसए ने डीपीआरओ को जो सूची दी है, उसमें 734 विद्यालयों में टॉयलीकरण न होने का जिक्र है, जबकि जिले में 1459 परिषदीय स्कूल हैं। उधर, बीएसए कौस्तुभ सिंह का कहना है कि पत्र लिखा गया है। विद्यालयों में टॉयलीकरण का काम चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
सचिवों को भेजी चिट्ठी
शासन की ओर से नाराजगी जताने के बाद डीपीआरओ जेके मिश्र ने परिषदीय स्कूलों में टॉयलीकरण कराने के लिए सभी ग्राम पंचायत सचिवों को पत्र लिखा गया है। उसमें कहा है कि जल्द से जल्द ऑपरेशन कायाकल्प के तहत विद्यालयों में टॉयलीकरण कराया जाए।

-----------------------
कन्नौज ब्लॉक क्षेत्र में यह भी स्कूल
कन्नौज सदर ब्लॉक क्षेत्र में उच्च प्राथमिक स्कूल अब्दुलपुर सकरी, कंपोजिट विद्यालय अडंगापुर, प्राथमिक स्कूल बहादुरपुर, प्राथमिक स्कूल बरौली, उच्च प्राथमिक स्कूल भिम्मापुर्वा, प्राथमिक स्कूल दाईपुर, कंपोजिट स्कूल गदनापुर व प्राथमिक स्कूल गंगागंज आदि विद्यालयों में टॉयलीकरण नहीं किया गया है।
---------------------------------
ब्लॉक क्षेत्रों में टॉयलीकरण वाले स्कूलों की संख्या
--------------------------------------
ब्लॉक इतने स्कूलों में होना टॉयलीकरण
-------------- -------------------------
छिबरामऊ 194
उमर्दा 127
तालग्राम 109
सौरिख 91
हसेरन 79
कन्नौज 57
गुगरापुर 43
जलालाबाद 34
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed