फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   District Agriculture Officer suspended the licenses of four shops.

Kannauj News: जिला कृषि अधिकारी ने चार दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

Sat, 24 Oct 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
District Agriculture Officer suspended the licenses of four shops.
कन्नौज। रबी सीजन को देखते हुए डीएम के निर्देश पर कृषि विभाग ने सकरावा में छापा मार अभियान चलाया। जिला कृषि अधिकारी संतलाल गुप्ता के नेतृत्व में टीम ने खाद-बीज की दुकानों पर औचक निरीक्षण किया। बीजों की गुणवत्ता परखने के लिए दो सैंपल प्रयोगशाला भेजे।
विज्ञापन


टीम के पहुंचने की भनक लगते ही खाद व बीज विक्रेताओं ने दुकान बंद कर भागना शुरू कर दिया। टीम ने सकरावा बाजार में आठ दुकानों का निरीक्षण किया, जिनमें से चार दुकानें बंद मिली। पूछताछ में पता चला कि विभाग के आने की सूचना पर संचालक शटर गिराकर चले गए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि बंद कर भागने वाले सकरावा स्थित लक्ष्मी खाद एवं बीज भंडार, मोहित खाद भंडार, दयाल फर्टिलाइजर व रूपेश खाद भंडार का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए हैं। इन दुकानदारों को नोटिस जारी कर तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब संतोषजनक न मिलने पर लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

टीम ने सकरावा स्थित रुद्र ट्रेडर्स व बांकेबिहारी बीज की दुकान से गेहूं और सरसों के बीज के नमूने लिए। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद गुणवत्ता में कमी मिलने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ बीज अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। जिला कृषि अधिकारी ने कहा कि किसानों को नकली और अमानक बीज न मिले, इसके लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्रमाणित बीज ही बेचें, बिल अनिवार्य रूप से दें और स्टॉक रजिस्टर मेंटेन रखें। बिना लाइसेंस खाद-बीज बेचने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed