फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Disaster rain, crisis on potato and paddy crop

आफत की बारिश, आलू और धान की फसल पर संकट

Mon, 18 Oct 2021 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Disaster rain, crisis on potato and paddy crop
इंदरगढ़ में आलू के खेत में भरा पानी देखकर मायूस बैठा किसान। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में रविवार की शाम और सोमवार को पूरे दिन हुई बारिश किसानों पर आफत बनकर टूटी है। पानी भर जाने से आलू और धान की फसल पर संकट आ गया है। सबसे अधिक नुकसान आलू की कत्तल बुवाई और कटे पड़े धान वाले खेतों में है। किसानों का मानना है कि इसी तरह बारिश होती रही तो आलू की बुवाई दोबारा करानी होगी। इससे लंबा नुकसान होगा। मौसम विभाग ने 19 को भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

जिले में रविवार से रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। तराई वाले अधिकांश खेतों में पानी भर गया है। इससे किसानों की नींद उड़ गई। जिले में अबतक करीब 18 हजार हेक्टेयर में आलू बुवाई पूरी कर ली गई है। 12 लाख 29 हजार मीट्रिक टन भंडारित आलू में से करीब आठ लाख मीट्रिक टन निकासी कर ली गई है। जिला उद्यान अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि जिले में करीब 50 हजार हेक्टेयर में आलू उत्पादन होता है। कई किसान आलू फसल पर दांव लगा चुके हैं। बारिश के चलते तराई वाले क्षेत्रों के खेतों में पानी भर गया है। इससे आलू फसल पर नुकसान की आशंका है। वहीं खेतों में कटी पड़ी धान की फसल डूब गई है। इससे नुकसान तय है। बारिश के साथ हवा चलने से अधपकी तैयार धान की फसल पलट गई है। जिला कृषि अधिकारी आवेश कुमार ने बताया कि अगर बुधवार तक बारिश होती है तो फिर सरसों की फसल में भी नुकसान होगा।
विज्ञापन

आलू के दामों में उछाल की संभावना
बारिश के चलते आलू के दामों में उछाल की संभावना जताई गई है। जिला उद्यान अधिकारी ने बताया कि अगर बारिश से आलू की फसल नष्ट होती है तो किसान दोबारा बुवाई करेंगे। इससे आलू के दामों में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed