{"_id":"6085ab0b8ebc3ed9b81a2b08","slug":"diptee-seeem-ke-nijee-sachiv-samet-teen-kee-korona-se-maut-kannauj-news-knp625368646","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी सीएम के निजी सचिव समेत तीन की कोरोना से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्टी सीएम के निजी सचिव समेत तीन की कोरोना से मौत
विज्ञापन
सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मचारी।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में कोरोना का कहर थम नहीं रहा है। रविवार को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के निजी सचिव कल्यान सिंह समेत तीन लोगों की कोरोना से मौत हो गई। निजी सचिव लखनऊ में बेड न मिल पाने की वजह से शुक्रवार को यहां भर्ती हुए थे। वहीं जिले में रविवार को आई सूची में 192 नए संक्रमित मिलने की पुष्टि हुई है।
प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा के निजी सचिव कल्यान सिंह की तबीयत खराब थी। शुक्रवार को डीएम के पास इनका फोन आया। इसके बाद यह मेडिकल कालेज तिर्वा में भर्ती होकर अपना कोरोना का इलाज करा रहे थे। सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि रविवार को ऑक्सीजन लेवल गिरने लगा। इससे मौत हो गई। कल्यान सिंह मेडिकल कालेज में स्टाफ नर्स की रिश्तेदारी में थे। इस वजह से यहां भर्ती हुए थे। इसी तरह कन्नौज शहर के अजय पाल मोहल्ला निवासी 80 वर्षीय गया प्रसाद और छिबरामऊ के इंद्रा नगर की 45 वर्षीय किरन की भी कोरोना के चलते मौत हो गई।
जिले में रविवार को 192 नए कोरोना केस मिले हैं। इनमें से ज्यादातर को होम आइसोलेशन में इलाज दिया जा रहा है। जिले में एक्टिव केस की संख्या 2027 पहुंच गई है। पिछले साल से अब तक 6076 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। वहीं दूसरी ओर राहत भरी खबर है कि जिले में ही होम आइसोलेशन में रहते हुए 129 लोगों ने कोरोना को मात दी है। यह अब ठीक होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं। जिले में अब तक 70 लोगों की मौत हो चुकी है।