फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dipo

दीपों की रोशनी से जगमग होगी गंगा की लहरें

Sun, 31 Oct 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
dipo
दीपों की रोशनी से जगमग होगी गंगा की लहरें
विज्ञापन

- आज से तीन दिवसीय गंगा उत्सव
- रिवर फेस्टिवल का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कन्नौज। दिवाली के मौके पर दीपों की रोशनी से गंगा की लहरें जगमग होंगी। शासन के निर्देश पर सोमवार से जिले में गंगा उत्सव- रिवर फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। गंगा घाट पर दीपोत्सव पर्व मनाने के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं होंगी।

एक नवंबर से जिले में गंगा उत्सव- रिवर फेस्टिवल मनाया जाएगा। बुधवार तक तीन दिवसीय चलने वाले इस उत्सव के पहले दिन सोमवार सुबह नौ बजे अभिनव विद्यालय गंगधरापुर और जसोदा में योग और ध्यान की कार्यशाला होगी। इसके बाद गंगा संवाद और पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। दोपहर को 11 बजे मेहंदी घाट पर प्रदर्शनी लगेगी। शाम चार बजे सांस्कृतिक संध्या के साथ गंगा दीपोत्सव पर्व मनाया जाएगा। गंगा नदी के दोनों ओर दीप जलाए जाएंगे। इसके बाद गंगा आरती की जाएगी। गंगा उत्सव- रिवर फेस्टिवल के अंतिम दिन बुधवार को सुबह नौ बजे गंगा रन दौड़ आयोजित की जाएगी। दोपहर से लेकर शाम तक शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट बनाए जाएंगे। जबकि वन विभाग अन्य सरकारी विभागों की मदद से पौधरोपण अभियान चलेगा। जिला वन अधिकारी जवाहर लाल गुप्ता ने बताया कि निर्मल गंगा बनाने के लिए गंगा उत्सव-रिवर फेस्टिवल में युवाओं को प्रमुख से जोड़कर जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed