फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   DIOS closed five illegal coaching centers in Tirwa

Kannauj News: डीआईओएस ने तिर्वा में पांच अवैध कोचिंग सेंटर बंद कराए

Wed, 07 Aug 2024 02:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 02:14 AM IST
विज्ञापन
DIOS closed five illegal coaching centers in Tirwa
कन्नौज। दिल्ली में बेसमेंट में पानी भरने से हुई तीन छात्रों की मौत के बाद अब कोचिंग सेंटरों पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने तिर्वा क्षेत्र में छापा मारा, जहां दो कोचिंग सेंटर बेसमेंट में चलते हुए मिले। डीआईओएस ने दोनों कोचिंग सेंटरों को बंद करवा दिया। उन्होंने बिना पंजीकरण चल रहे पांच कोचिंग सेंटर संचालकों को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. पूरन सिंह ने तिर्वा क्षेत्र में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। उन्हें दो कोचिंग सेंटर मकान के तलघर में चलते हुए मिले, जिस पर उन्होंने संचालकों को चेतावनी दी कि वह इसे तत्काल बंद कर दें अन्यथा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। अचानक हुई छापामारी के कोचिंग सेंटर के संचालकों में खलबली मच गई और कई लोग शटर बंद कर इधर-उधर हो गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने विजय पथ लाइब्रेरी के संचालक उदयवीर, फिजिक्स इन स्टाइल ऑफ के संचालक सजल गुप्ता, स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी के संचालक कुलदीप राजपूत, सरस्वती कंप्टीशन क्लासेस के संचालक विकास कुमार यादव तथा गुरु कृपा कोचिंग सेंटर के संचालक योगेश कुमार को नोटिस जारी किया है। उन्होंने इन लोगों से स्पष्टीकरण भी तलब किया है। डीआईओएस ने बताया कि पूरे जिले में अभियान चलाकर अवैध कोचिंग सेंटरों को बंद कराया जाएगा। केवल पंजीकृत कोचिंग सेंटर ही खुलेंगे, लेकिन बेसमेंट कक्षाएं संचालित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


तिर्वा में छापामारी के बाद प्रशासन दूसरी जगहों पर भी ऐसे कोचिंग सेंटर की पड़ताल करेगा। जल्द ही शहर में चलने वाले कोचिंग सेंटर की भी जांच की जाएगी। छिबरामऊ, गुरसहायगंज, तालग्राम, सौरिख क्षेत्र में संचालित होने वाले कोचिंग सेंटर की भी जांच होगी। जहां कहीं भी अनियमितता मिलेगी, वहां कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed