फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dinadahaade loot kee soochana se hadakamp, jaanch mein maamala rupayon ke lenaden ka nikala, gais ejensee dilaane ke naam par lie the rupaye

दिनदहाड़े लूट की सूचना से हड़कंप, जांच में मामला रुपयों के लेनदेन का निकला, गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर लिए थे रुपये

Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:58 PM IST
विज्ञापन
dinadahaade loot kee soochana se hadakamp, jaanch mein maamala rupayon ke lenaden ka nikala, gais ejensee dilaane ke naam par lie the rupaye
छिबरामऊ (कन्नौज)। नगर के एक मोहल्ले में दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस की जांच में मामला गैस एजेंसी दिलाने के नाम पर रुपयों के लेनदेन का निकला। गैस एजेंसी न मिलने पर रुपयों की वापसी को लेकर विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

अस्पताल रोड निवासी ऋषि दुबे ने कोतवाली में दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह निजी कार्य से कचहरी गए थे। आयुष पांडेय (निवासी ओझियानी, थाना बकेवर, जनपद इटावा) एक महिला व युवक के साथ कचहरी परिसर में पहुंच गए। यह अभद्रता कर देख लेने की धमकी देकर चले गए। इसके बाद आरोपी घर जा पहुंचे। यहां मां के साथ मारपीट कर घर में रखे 65 हजार रुपये व 50 हजार रुपये के जेवर ले लिए। वह घर पहुंचे तो आरोपी निकल रहे थे। इन्होंने मुझसे मारपीट कर जेब में रखे 15 हजार रुपये छीन लिए। इसके बाद बाहर से गेट बंद कर चले गए। 112 नंबर पर कॉल करने के बाद पुलिस ने गेट खोला।
विज्ञापन

दूसरी तरफ इटावा जिले के ग्राम ओझियानी, बकेवर निवासी पूनम मिश्रा पत्नी सतीश ने बताया कि ऋषि दुबे ने खुद को एरिया प्रबंधक बताकर गैस एजेंसी का विज्ञापन दिया था। इस पर विश्वास कर दो लाख 93 हजार रुपये का चेक दे दिया। इसके संबंध में 10 मार्च 2021 को लिखित एग्रीमेंट कराया था। एजेंसी नहीं दी गई। बाद में एक लाख दस हजार रुपये वापस कर दिए। शेष रुपयों के लिए वह नौ जून को घर रुपये मांगने गईं तो ऋषि दुबे व एक अज्ञात व्यक्ति ने कमरे में बंद कर मारपीट की। शोर मचाकर घर से निकल सकीं। वहीं इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शिवकुमार थापा ने बताया कि दिनदहाड़े लूट की घटना झूठी निकली। जांच में मामला गैस एजेंसी के नाम पर रुपये के लेनदेन का है। दोनों पक्ष से बात कर मामले को सुलझाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed