फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Did not receive payment from the fierce Snvidakrmi

भुगतान न मिलने से संविदाकर्मी भड़के

Sun, 03 Jan 2016 11:45 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 03 Jan 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Did not receive payment from the fierce Snvidakrmi

33/11 विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मियों को

विज्ञापन
पिछले छह माह से भुगतान नहीं मिला है। पीड़ित कर्मियों ने भुगतान की मांग को लेकर हंगामा करते हुए फीडर बंद कर आपूर्ति ठप कर दी। मौके पर पहुंचे जेई ने समझाबुझाकर आपूर्ति बहाल कराई।

विद्युत उपकेंद्र पर अवनीश कुमार, अनूप कुमार और अभिषेक कुमार संविदा पर तैनात हैं। तीनों ने बताया कि उन लोगों को पिछले छह माह से मानदेय का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कई बार समस्या से अफसरों को अवगत कराया, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। तीनों ने परेशान होकर फीडर बंद कर आपूर्ति ठप कर दी।

जब इसकी जानकारी जेई रामकुमार यादव को हुई तो वह बिजली घर पहुंचे और अफसरों को जानकारी देते हुए संविदा कर्मियों को आश्वासन दिया कि तीन दिन के अंदर बकाया का भुगतान करवा दिया जाएगा। जेई के आश्वासन पर संविदा कर्मियों ने आपूर्ति बहाल कर दी। उन्होंने चेतावनी दी यदि तीन दिन के अंदर भुगतान नहीं मिला तो एक बार पुन: आपूर्ति ठप कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed