फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Diarrhea in Karsah, innocent death

करसाह में डायरिया, मासूम की मौत

Sun, 23 Jul 2017 10:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 23 Jul 2017 10:33 PM IST
विज्ञापन
Diarrhea in Karsah, innocent death
child death
बारिश और धूप के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रामक बीमारियों ने पांव पसार लिए हैं। तिर्वा तहसील क्षेत्र के गांव करसाह में डायरिया की चपेट में आकर एक मासूम ने दम तोड़ दिया, वहीं चार लोगों की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


तिर्वा तहसील क्षेत्र के गांव करसाह में रविवार सुबह बच्चों को उल्टी, दस्त होने लगी। संजीव कुमार की दो माह की पुत्री गुड़िया, रामकुमार की तीन वर्षीय पुत्री शुभी, डेढ़ साल की अंशिका, कृष्ण कुमार का आठ माह का बेटा पुष्पेंद्र व 15 वर्षीय रितू पुत्री राधेश्याम की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान संजीव कुमार की दो माह की बेटी गुड़िया ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार गांव में गंदगी और बारिश का पानी भरा हुआ है। करीब एक दर्जन से अधिक लोग डायरिया से पीड़ित हैं। डिप्टी सीएमओ डा. राम मोहन त्रिपाठी ने बताया कि जानकारी कर गांव में स्वास्थ्य टीम को रवाना किया गया है। बीमार लोगों का बेहतर इलाज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed