फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   desh kee khushahaalee ke lie devee ko chadhaaya chaandee ka chhatr

देश की खुशहाली के लिए देवी को चढ़ाया चांदी का छत्र

Wed, 12 Feb 2020 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
desh kee khushahaalee ke lie devee ko chadhaaya chaandee ka chhatr
बैंड बाजों की धुन पर थिरकते किन्नर। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नगर में अखिल भारतीय मंगलामुखी महासम्मेलन का आयोजन हो रहा है। मंगलवार को किन्नर समाज ने नगर में कलश यात्रा निकाली। घोड़ों व रथों पर सवार और बैंड बाजों की धुन पर थिरकते किन्नरों को देखने के लिए नगर के मुख्य मार्ग पर भीड़ उमड़ी। कलश यात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत हुआ। मां कालिका देवी मंदिर में चांदी का छत्र चढ़ाया गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर बाद श्री संत गेस्ट हाउस से किन्नर समाज की कलश यात्रा शुरू हुई। यात्रा में सबसे आगे घोड़ों पर किन्नर चल रहे थे। इसके बाद द ग्रेट मास्टर बैंड था। बैंड की धुन पर थिरकते हुए किन्नरों की भीड़ धीरे-धीरे आगे बढ़ रही थी। यात्रा में साथ चल रहे रथों पर किन्नर समाज के अलग-अलग शहरों के गुरु व मठाधीश थे। यह यात्रा पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। सबसे अंत में दुल्हन के रूप में सजी सोनी नायक व रुबानी रथ पर सवार थीं। यात्रा मुख्य मार्ग से होते हुए सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर पहुंची। यहां मठाधीशों व किन्नरों ने कलश पूजन के साथ सोनी व बरखा को तिलक किया। बाद में सभी किन्नरों में मां भगवती के दरबार में माथा टेका। चांदी का छत्र व भेंट चढ़ाकर देश में अमन चैन व खुशहाली की मन्नत मांगी। इस दौरान संध्या नायक, सलमा हाजी, अनीता, मुस्कान, नेहा, नैना तिवारी, बरखा, शीला, पूर्व प्रधान लक्ष्मी, शर्मीली, मुन्ना नायक सहित सैकड़ों किन्नर मौजूद रहे।
विज्ञापन

चांदी का मुकुट पहना कर किया स्वागत
श्री संत गेस्ट हाउस से किन्नर समाज की कलश यात्रा के शुभारंभ से पहले गुरु सीता व कानपुर की पूर्व पार्षद काजल किरन को चांदी का मुकुट पहनाकर मोहम्मद वसीम मंसूरी ने स्वागत किया। नगर के लोगों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। मां कालिका देवी मंदिर के सामने लता शीतालय के प्रबंध निदेशक सुखेंद्र यादव ने टीम के साथ स्वल्पाहार करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा अर्चना के बाद बांटे रंगीन चावल
मां कालिका देवी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद किन्नर समाज ने लोगों में रंगीन चावल बांटे। कानपुर की तान्या मिश्रा ने बताया कि चावल बांटने की रस्म अदायगी समाज में खुशहाली के लिए होती है। जब देश की जनता खुशहाल होगी तो हम लोग भी खुश रहेंगे।

सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रही पुलिस
रंग बिरंगे परिधानों में सजे धजे किन्नरों की भीड़ जैसे ही नगर के मुख्य मार्ग पर पहुंची, लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ युवकों ने मस्ती में थिरकते किन्नरों को अपने मोबाइल में कैद कर लिया। किन्नरों की सुरक्षा व्यवस्था में कस्बा इंचार्ज हरिओम गुप्ता, कसावा चौकी इंचार्ज किशनवीर, आशीष अवस्थी व राजेश सहित भारी मात्रा में महिला व पुरुष पुलिस कर्मी मौजूद रहे। पुलिस कर्मियों ने युवकों को किन्नरों से दूर रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed