फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Deputy Commissioner should do physical verification of works in MNREGA area

Kannauj News: उपायुक्त मनरेगा क्षेत्र में कार्यों का करें भौतिक सत्यापन

Tue, 03 Feb 2026 01:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Deputy Commissioner should do physical verification of works in MNREGA area
कन्नौज। कलक्ट्रेट स्थित गांधी सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी ने विभाग योजनाओं की समीक्षा की। इसमें मनरेगा, अन्नपूर्णा, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री आवास योजना, सांसद व विधायक निधि आदि की समीक्षा की गई। उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिए गए कि वह क्षेत्र में जाकर भौतिक सत्यापन करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने परियोजना निदेशक डीआरडीए को निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में सांसद निधि से प्राप्त 73 प्रस्तावित कार्यों में से 44 की प्रगति रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराई जाए। साथ ही विधायक निधि के तहत स्वीकृत कार्यों, खर्च की गई धनराशि तथा प्रगति का पूर्ण विवरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कहा कि ये सभी कार्य सीधे जनता से जुड़े हैं इसलिए प्रत्येक कार्य को निर्धारित समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

मनरेगा कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि 100 खेल मैदानों में 50, 21 मनरेगा पार्कों में 11 व छह पौराणिक स्थलों में पांच, 75 मॉडल शॉप में 33, आठ सीएलएफ पांच तथा 30 आंगनबाड़ी भवनों में 12 कार्य पूर्ण किए गए हैं। उपायुक्त मनरेगा को निर्देश दिए गए कि शेष कार्य हर हाल में समय से पूर्ण कराएं। डीएसओ को उचित दर दुकानों की जियो-टैगिंग फोटोग्राफ सहित रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही अमृत सरोवर संबंधी लंबित कार्यों के लिए संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजे जाएं। बैठक में सीडीओ रामकृपाल चौधरी, डीडीओ नरेंद्रदेव द्विवेदी, परियोजना निदेशक डीआरडीए रामऔतार सिंह, उपायुक्त मनरेगा दिनेश यादव, डीपीआरओ राजेंद्र प्रकाश सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ई-केवाईसी की धीमी गति पर डीएम नाराजट
1,02,779 सक्रिय श्रमिकों में से 66,656 जॉबकार्ड की ही ई-केवाईसी पूर्ण होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी को अन्नपूर्णा भवनों के निर्माण की निगरानी रखने व निर्धारित रंग, डिजाइन एवं पेंटिंग मानकों के अनुसार कराने के निर्देश दिए। डीपीआरओ को जीरो पॉवर्टी योजना के फेज-1 व फेज-2 के तहत संचालित योजनाओं को शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही 11 अंत्येष्टि स्थलों पर हो रहे कार्यों का निरीक्षण कर फोटोग्राफ सहित आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed