{"_id":"6942f3968ad53f8e7c0df9ea","slug":"dense-fog-slowed-down-traffic-creating-problems-for-drivers-and-children-kannauj-news-c-214-1-knj1006-141795-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, चालक व बच्चों के लिए बनीं समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: घने कोहरे ने रोकी रफ्तार, चालक व बच्चों के लिए बनीं समस्याएं
विज्ञापन
कन्नौज। सर्दी के साथ कोहरे का असर वातावरण में दिखाई देने लगा है। घने कोहरे से वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। वहीं दृश्यता कम होने की वजह से चालकों को काफी समस्या हो रही है। शहरों की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे का प्रकोप अधिक देखने को मिल रहा है। खास कर नदी, तालाब, जलस्रोतों के आसपास सुबह शाम घना कोहरा छा जाता है, इससे दृश्यता कम हो जाती है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस मापा गया है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार का कहना है कि सुबह के समय तापमान 10 से 20 डिग्री सेल्सियस तथा दृश्यता का औसत 20 से 30 मीटर तक है। सुबह के समय खुले क्षेत्रों में कोहरा अधिक हो जाता है, इसलिए सावधानी बरतने की जरूरत है। कहा कि जिले में आने वाले तीन दिनों में कहीं कहीं हल्की बारिश व बादल छाए रहने की संभावना है।
धुंध से थमी रफ्तार, नहीं निकली धूप
गुगरापुर। शीतलहर के तेज प्रकोप के बीच बुधवार को घना कोहरा पूरे दिन छाया रहा। ठंडी हवा के साथ जमी कोहरे की मोटी परत ने ठिठुरन और बढ़ा दी। दिनभर सूर्य के दर्शन न होने से ठंड का असर और तेज हो गया। इसका सबसे अधिक प्रभाव स्कूलों और ग्रामीण इलाकों में देखने को मिला। दोपहर तक स्कूली बच्चों को छोड़कर छोटे बच्चे और बुजुर्ग घरों में ही रहे। शिक्षण संस्थानों के आसपास भी सुबह के समय सन्नाटा पसरा रहा।
चालकों को हेडलाइट व रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने की सलाह
यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से कोहरे में धीमी गति से वाहन चलाने और हेडलाइट व रिफ्लेक्टर का प्रयोग करने की सलाह दी है। खास कर मिट्टी ढोने वाली ट्रालियों और बच्चों को ले जाने वाले ई-रिक्शा पर सख्ती बरतने की बात कही गई है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।