फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dense fog and frost are causing disruption to daily life due to the extreme cold.

Kannauj News: कोहरे के साथ गिर रहा पाला, ठिठुरन से जनजीवन अस्तव्यस्त

Thu, 25 Dec 2025 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dense fog and frost are causing disruption to daily life due to the extreme cold.
कन्नौज। लगातार पछुआ हवाओं संग घने कोहरे के साथ पाला गिरने से सर्दी का सितम शुरू हो गया। बीते चार दिनों में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री गिरावट दर्ज की गई। ठिठुरन के चलते बुधवार को ट्रेनों और बसों का संचालन बेपटरी हो गया है। इससे दूरदराज से आने वाले यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग दिनभर गर्म कपड़ों और अलाव से बचाव करते दिखाई दिए।
विज्ञापन


मंगलवार रात से सुबह तक आसमान में घना कोहरा दिखाई दिया। सड़कों पर दृश्यता बमुश्किल 30 मीटर की ही रही। ऐसे में कानपुर-अलीगढ़ नेशनल हाईवे, आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे ही नहीं सभी जिला स्तरीय सड़कों पर वाहनों की गति काफी धीमी रही। दिल्ली से आने वाली बसें स्थानीय बस अड्डे पर चार-चार घंटे देर से पहुंची। कोहरे का ट्रेनों की रफ्तार पर भी असर पड़ा। सर्दी के कारण सुबह लोग देर से घरों से निकले। बाजारों और सार्वजनिक स्थल पर भी सर्दी की वजह से कम भीड़भाड़ दिखी।
विज्ञापन


17 घंटे देरी से आई कालिंदी एक्सप्रेस
कालिंदी एक्सप्रेस ने यात्रियों को सर्द रातों में परेशान कर रखा है। प्रयागराज से भिवानी जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस मंगलवार की रात 7.56 बजे की बजाय बुधवार दोपहर 1.13 बजे पहुंची। रात भर यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में स्टेशन पर ही रात गुजारनी पड़ी। वहीं, भिवानी से चलकर प्रयागराज जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस सुबह 7.32 बजे आनी थी जो एक घंटा विलंब से स्टेशन पर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन



बच्चे, बुजुर्ग व दमा रोगी रहें सावधान
जलालाबाद सीएचसी प्रभारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट है। ऐसे में खांसी, जुकाम के मरीजों की संख्या बढ़ना तय है। ऐसे मौसम में अस्थमा के रोगियों को ज्यादा परेशानी होगी। इस तरह की बीमारियों से बचने के लिए सभी को अपने खानपान और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए। सर्दी को लेकर लापरवाही न बरतें। गर्म कपड़ों का प्रयोग करें।
गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ी
सर्दी शुरू होते ही गर्म कपड़ों के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। इससे व्यापारी भी खुश हैं। शहर में सरायमीरा, गोलकुआं, मकरंदनगर, लाखन तिराहा पर गर्म कपड़ों के बाजार खुले हुए हैं। कपड़ा व्यापारी प्रतीक का कहना है कि इस बार गर्म कपड़ों कीमतों में 10 से 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जैकेट 300 से पांच हजार तक की रेंज में उपलब्ध हैं।

--------
कक्षा एक से आठ तक रहेगा अवकाश
बीएसए संदीप कुमार ने बताया कि ठंड को देखते हुए नर्सरी से कक्षा आठ तक के सभी स्कूल 26 दिसंबर को बंद रहेंगे। 27 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व का अवकाश रहेगा। इसलिए स्कूल 29 दिसंबर को खुलेंगे। उन्होंने बताया कि शिक्षक 26 को स्कूल आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed