फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dengue death of the young man, the ten fever

सरायगूजरमल में डेंगू से युवक की मौत, दस बुखार से पीड़ित

Sun, 16 Oct 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sun, 16 Oct 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Dengue death of the young man, the ten fever
मृतक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

ग्राम पंचायत सराय गूजरमल में बुखार के साथ संक्रामक रोगों का प्रकोप हावी है। शनिवार रात एक युवक की डेंगू से मौत हो गई। गांव में पिछले काफी दिनों से कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्राम सराय गूजरमल निवासी महेश बाथम का बेटा राजू बाथम (19) मजदूरी करता था। वह पिछले कई दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। शनिवार देर रात उसकी अचानक मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक की मां उपमा देवी ने बताया कि कई दिनों तक उसे बुखार आने के बाद प्राइवेट चिकित्सकों से उसका उपचार कराया गया। जांच के बाद डाक्टरों ने उसे डेंगू होने की बात कही थी। युवक की मौत से उसके घर कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने बताया कि गांव के ही रामेश्वरदयाल, करन सिंह, अंगूरी देवी, रानी, गीता, सरिता, वीरपाल आदि लोग काफी दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे हैं, जबकि छोटे, नंदकिशोर और रिंकू अपना उपचार गैर जनपदों के प्राइवेट चिकित्सकों से उपचार करा रहे हैं।
विज्ञापन


गंदगी से गुस्साए ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
छिबरामऊ। ग्राम सराय गूजरमल के ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जगह-जगह फैली गंदगी के चलते लोग संक्रामक रोगों की चपेट में आ रहे हैं। गांव में सफाईकर्मी नहीं आने से नालियां कीचड़ से पटी हुई हैं। उसका गंदा पानी अब सड़क पर बहने लगा है। जिससे लोगों का निकलना दुश्वार है। वहीं गंदगी के चलते अब उसमें मच्छर पनप रहे हैं। ग्रामीणों द्वारा कई बार शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं हो सका। युवक की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सफाई कराने के लिए रविवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समस्या का समाधान न हुआ तो वह लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। इस दौरान जीतू, राहुल, वीरपाल, अमित, साजन, गोल्डी आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशुनगढ़ में भी हुई डेंगू से मौत
विशुनगढ़ (कन्नौज)। क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर में अशोक कुमार यादव का सात माह का बेटा आकाश बुखार की चपेट में आ गया था। जांच के बाद डाक्टरों ने उसे डेंगू से पीड़ित बताया था। शनिवार को अचानक उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed