{"_id":"613a4d0f8ebc3e21370743d5","slug":"dengue-caught-the-pace-got-six-positives-kannauj-news-knp6512027124","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, छह पॉजिटिव मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू ने पकड़ी रफ्तार, छह पॉजिटिव मिले
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित बच्चे। संवाद
- फोटो : KANNAUJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्नौज। जिले में डेंगू और वायरल फीवर ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार को जिला अस्पताल में छह डेंगू पॉजिटिव मिले। जिले में हर दिन कम से कम चार डेंगू मरीज मिल रहे हैं। इनमें से कुछ जिला अस्पताल तो कई कानपुर और सैफई में इलाज करा रहे हैं। वहीं बच्चों को विचित्र बुखार चपेट में ले रहा है। बुखार आने पर इन्हें ठीक होने में तकरीबन 10 दिन लग रहे हैं।
डेंगू व वायरल बुखार शहर, कस्बों और गांवों में फैला है। जिला अस्पताल में गुरुवार को 138 मरीजों की जांच की गई। इनमें मलेरिया का कोई रोगी नहीं मिला। डेंगू के छह मरीज निकले। डेंगू रोगी वाले गांवों में कैंप लगाने के बाद भी सुधार नहीं हो रहा है। वहीं डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। नसीहत के बाद भी लोग घरों के निकट भरे पानी को साफ नहीं करा रहे हैं। गमले व कूलर के पानी को भी नहीं निकाला जा रहा है।
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार का कहना है कि जब तक लोग खुद जागरूक नहीं होंगे, सुधार करना संभव नहीं है। लोग खुद की जिम्मेदारी समझ कर घरों के आसपास भरे पानी को साफ करें। नालियों के भरे पानी में मिट्टी का तेल या जला हुआ मोबिल ऑयल डालें। इससे डेंगू के मच्छर नहीं पनपेंगे। वहीं जिला अस्पताल में 10 से अधिक बुखार से पीड़ित बच्चे उपचार ले रहे हैं। इनमें ज्यादातर वायरल फीवर की चपेट में हैं। जिला अस्पताल के फिजीशियन डॉ. वीके शुक्ला का कहना है कि बुखार से पीड़ित बच्चों की कोरोना समेत डेंगू व मलेरिया की जांच कराई जा रही है। बच्चे आठ से 10 दिन में ठीक हो रहे हैं।