फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dengoo aur maleriya se bhee bachaav jarooree, 30 joon tak manaaya jaega maleriya rodhee maah

डेंगू और मलेरिया से भी बचाव जरूरी, 30 जून तक मनाया जाएगा मलेरिया रोधी माह

Sat, 05 Jun 2021 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jun 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
dengoo aur maleriya se bhee bachaav jarooree,  30 joon tak manaaya jaega maleriya rodhee maah
कन्नौज। कोरोना संकट के बीच मलेरिया की आशंका को देखते हुए जून को मलेरिया रोधी माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को मलेरिया से बचाव के संबंध में जागरूक किया जाएगा। जिले में पिछले साल 14 मरीज मलेरिया से पीड़ित मिले थे।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी मुकेश दीक्षित ने बताया कि कोरोना संक्रमण के साथ ही मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया से भी सजग रहना होगा। इसी के मद्देनजर से 30 जून तक मलेरिया रोधी माह मनाया जाएगा। इससे कि आने वाले महीनों में मलेरिया की रोकथाम हो सके। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण के मद्देनजर इस बार पहले की तरह जागरुकता अभियान, गोष्ठियां और रैलियां आयोजित नहीं होंगी। सोशल मीडिया, बैनर, पोस्टर, माइक से प्रचार, दीवारों पर पेंटिंग व अन्य साधनों से मलेरिया से बचाव के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

क्या है मलेरिया
- मलेरिया प्लाज्मोडियम वाइवैक्स परजीवी से होने वाली बीमारी है। यह मादा एनेफिलीज मच्छर के काटने से होती है। यह मच्छर साफ बहते हुए पानी में पनपते हैं। आमतौर पर सूर्यास्त के बाद काटते हैं। कुछ मरीजों में मलेरिया अंदर ही अंदर बढ़ता रहता है। ऐसे में बुखार ज्यादा न होकर कमजोरी आने लगती है। एक स्टेज पर मरीज में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। इससे वह एनीमिक (खून की कमी) हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मलेरिया के लक्षण
- संक्रमित व्यक्ति के सिर में तेज दर्द होता है।
- उल्टी या मितली आने लगती है।
- तेज बुखार आता है।
- ठंड या कंपकंपी लगती है।
- बुखार लंबे समय तक बना रहता है।
- थोड़ी-थोड़ी देर में प्यास लगती है।
- हाथ और पैर में ऐंठन बनी रहती है।
- थकान और कमजोरी महसूस होती है।
- घबराहट और बेचैनी का अनुभव होता है।
मलेरिया से बचने के उपाय
- अपने आसपास कहीं पर भी पानी इकट्ठा न होने दें।
- बारिश होने से पहले घर की छत पर पड़े टायर या फिर गमलों को पूरी तरह से ढक दें।
- कूलर के पानी को नियमित रूप से बदलते रहें।
- घर के फर्श और आसपास को फिनाइल जैसे कीटाणुनाशक से साफ करते रहें।
- रात को सोते समय मच्छर मारने वाली क्वाइल या फिर मच्छरदानी लगाकर सोएं।
- बारिश के दिनों में हाथ और पैर पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed