फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demonstration by the Pradhan Association at the Collectorate complex.

Kannauj News: प्रधान संगठन का कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन

Tue, 23 Jun 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Demonstration by the Pradhan Association at the Collectorate complex.
कन्नौज। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष डाॅ. चंद्रकांत यादव के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने ग्राम पंचायतों में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों और ठप पड़े विकास कार्यों की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित किया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने बताया कि सरकार द्वारा 26 मई से ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों को प्रशासक तो नियुक्त कर दिया गया है। अभी तक इन प्रशासकों की कोई जिम्मेदारी तय नहीं की गई है। इसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं। प्रधान संगठन का कहना है कि शासन स्तर से अभी तक प्रशासकों के कार्य संचालन को लेकर कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुई है। अधिकारियों और प्रशासकों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिससे रोज़मर्रा के जरूरी काम भी लटके हुए हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि ग्रामीण विकास कार्य बाधित न हों और ग्राम विकास सुचारू रूप से चल सके, इसके लिए अतिशीघ्र गाइडलाइन जारी की जाए। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही दिशा-निर्देश तय नहीं किए गए, तो ग्राम पंचायतों में प्रधानों को प्रशासक बनाने का कोई औचित्य नहीं रह जाएगा। शासन-प्रशासन स्तर से इस संबंध में तुरंत आदेश-निर्देश जारी किए जाने की आवश्यकता है। इस मौके पर मनोज कुमार, रामराज, रामनिवास वर्मा, रफीकुल, नागेंद्र, सुरजीत आदि प्रधान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed