{"_id":"64f37bc6173ae0e4e702290e","slug":"demand-to-remove-accountant-kannauj-news-c-214-1-knj1003-2455-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: लेखपाल को हटाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: लेखपाल को हटाने की मांग
Sat, 02 Sep 2023 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 02 Sep 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तालग्राम इलाके के नवादा गांव से महिलाओं के साथ कई ग्रामीण तहसील पहुंच गए। गांव में तैनात लेखपाल पर धन उगाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। ग्रामीणों की मांग पर एसडीएम ने जांच कराकर लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
तालग्राम विकास खंड के नवादा गांव के ग्रामीणों ने लेखपाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। बाद में एसडीएम उमाकांत तिवारी से शिकायत करते हुए गांव की माया देवी ने बताया कि गांव में तैनात लेखपाल रुपये लेकर अपने चहेते लोगों पर गांव सभा की सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करा रहा है। इसके अलावा भूमि पैमाइश, कब्जा हटवाने, पट्टा कराने संबंधी जायज कार्यों के लिए लोगों से धन उगाही करता है। गांव के शशिकांत, अजब सिंह, उदयवीर, चरन सिंह आदि ने कई सालों से गांव में तैनात लेखपाल को हटाए जाने की मांग की। इस संबंध में एसडीएम ने बताया कि तहसीलदार अभिनव वर्मा को सौंपी गई है। शिकायत सही होने पर कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
मौके पर जाकर करें शिकायतों का निस्तारण
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद एसडीएम उमाकांत तिवारी ने शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर शिकायतों का निस्तारण करें। एक ही शिकायत बार बार आने पर निस्तारणकर्ता कार्रवाई के लिए तैयार रहे। सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे की शिकायतों को गंभीरता से लें। इससे पहले संपूर्ण समाधान दिवस में 90 शिकायतें सुनीं गई, जिसमें एसडीएम ने राजस्व विभाग की 17 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया। बाकी 73 शिकायतों को निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को भेजा गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
सदर में 87 शिकायतें, आठ का निस्तारण
कन्नौज। सदर तहसील में सीडीओ आरएन सिंह की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। सदर एसडीएम अविनाश गौतम ने सभी फरियादियों की शिकायत सुनकर संबंधित विभाग को निस्तारण करने को कहा। तय समय तक कुल 87 लोगों ने फरियाद की। इसमें आठ शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। सबसे ज्यादा 33 शिकायत पुलिस विभाग की रही, उसमें से तीन का निस्तारण हुआ। राजस्व विभाग से जुड़ी 21 शिकायतों में पांच का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इसके अलावा विकास विभाग की 20, चकबंदी की चार, नगर पालिका और बिजली विभाग की तीन-तीन, समाज कल्याण, पूर्ति निरीक्षक, बाल विकास विभाग से एक-एक शिकायत आई, उनका मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।