{"_id":"690a4a8e5904f601870cb537","slug":"demand-to-install-gandhi-statue-at-the-same-place-kannauj-news-c-214-1-knj1005-139673-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: गांधी प्रतिमा को उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: गांधी प्रतिमा को उसी स्थान पर स्थापित करने की मांग
विज्ञापन
तिर्वा। सपा नेता ऋषभ गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम तिर्वा को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि छिबरामऊ क्षेत्र की विधायक की ओर से महात्मा गांधी की प्रतिमा हटाना अत्यंत दुखद और असंवेदनशील कदम है।
सपा नेताओं ने कहा कि हम विधायक के स्वर्गीय माता-पिता का पूरा सम्मान करते हैं और चाहते हैं कि उनकी मूर्तियां अन्य उपयुक्त स्थान पर लगाई जाएं। ताकि उनका भी सम्मान बना रहे, परंतु राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को उसी चौराहे पर फिर स्थापित किया जाना चाहिए। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही प्रशासन ने इस मामले में ठोस कदम नहीं उठाता है तो वैश्य समाज, व्यापारी वर्ग और समाजवादी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
ज्ञापन सौंपते समय कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी के आदर्शों और सिद्धांतों की रक्षा की शपथ लेते हुए कहा कि गांधी का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान सभासद अवनीश पटेल, आकाश कटियार, आशीष यादव, एडवोकेट रफाकत हुसैन आदि मौजूद रहे।