फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   demand to export Potato

आलू निर्यात बहाल करने की मांग

Wed, 26 Aug 2015 11:34 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 26 Aug 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
demand to export Potato
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बुधवार को तहसील सदर में धरना देकर आलू निर्यात को बहाल करने की मांग की। इसके बाद तहसील से कलेक्ट्रेट तक मार्च पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह के नेतृत्व में मार्च निकालकर विरोध जताया गया।
विज्ञापन


राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में हवाला दिया कि जनपद कन्नौज, फर्रुखाबाद, आगरा, मैनपुरी में सबसे अधिक आलू का उत्पादन किया जाता है। यहां के किसानों के लिए आलू प्रमुख फसल है। किसानों की आजीविका आलू पर ही निर्भर है। केंद्र सरकार पर आलू निर्यात पर रोक लगाए जाने से किसान आत्महत्या के लिए मजबूर है। मौजूदा स्थित में किसानों को आलू पर लगाई गई लागत भी नहीं मिल रही है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के साथ कुठाराघात कर रही है। आलू की कम कीमतों से किसान हताश हो चुका है। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा कि आलू के भाव में गिरावट बाहरी प्रदेशों में निर्यात न होने की वजह से है। इससे पहले बांग्लादेश, पाकिस्तान सहित अन्य देशों में निर्यात होता था। यह निर्यात पूर्णतया बंद है। इस कारण आलू की कम खपत होने से भावों में उछाल नहीं आ पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने यदि किसानों के हित में निर्णय न लिया तो सपा सड़कों पर उतरने के लिए विवश होगी। इस मौके पर धर्मवीर पाल, पिंटू यादव, सुरेंद्र, पदम सिंह भदौरिया, अमित दुबे, अमित मिश्रा, सतेंद्र यादव, संजीव मिश्रा, वंदना दुबे, कल्पना यादव, रमेश यादव, राजेश पाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed