फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   demand of Changes the training time

प्रशिक्षण समय में बदलाव की मांग

Sun, 07 Jun 2015 11:32 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Sun, 07 Jun 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
demand of Changes the training time
बीआरसी कन्नौज, जलालाबाद, उमर्दा में प्रशिक्षु टीचरों ने गर्मी के चलते प्रशिक्षण की अवधि में बदलाव की मांग उठाई है। उन्होंने जिला प्रशिक्षण समन्वयक को शिकायती पत्र दिया है। हालांकि अभी तक विभाग ने समय बदलाव के लिए कोई निर्णय नहीं लिया है।
विज्ञापन


तीन ब्लाक संसाधन केंद्रों व डायट में प्रशिक्षु टीचरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अधिक गर्मी के कारण प्रशिक्षुओं को काफी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। अधिकतर बीआरसी में दोपहर के बाद लाइट गायब हो जाती है। कन्नौज बीआरसी पर प्रशिक्षण ले रही क्षमा दुबे, स्वाती सक्सेना, गोपाल गुप्ता, राघव शुक्ला, अनीता कटियार, मो.इकबाल, राबिया जहां, रजनी सागर, स्वाती सिंह, रश्मी दुबे, रश्मी कटियार, नेहा यादव का कहना है कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान प्रशिक्षण निदेशक ने भी अधिक गर्मी के कारण समय परिवर्तन के निर्देश बेसिक शिक्षाधिकारियों को जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


इसके बावजूद अभी तक समय में बदलाव नहीं हुआ है। इस भीषण गर्मी में तमाम दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जिला प्रशिक्षण समन्वयक रमाकांत अवस्थी ने कहा कि प्रशिक्षु टीचरों की ओर की गई शिकायतों को बेसिक शिक्षाधिकारी के पास भेज दिया गया है। जल्द ही इस पर निर्णय ले लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि राज्य शैक्षिक अनुसंधान ने सात पीरियड में ही प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए हैं। इस कारण समय में तो बदलाव किया जाएगा, लेकिन पीरियड उतने ही पढ़ाए जाएंगे। इस सबंध में बीएसए रामकरन यादव का कहना है कि डायट में चार ब्लाकों का प्रशिक्षण हो रहा है। वहां पर समय बदलाव की कोई मांग नहीं है। डायट प्राचार्य से इस संबंध में वार्ता की जाएगी। यदि सहमति जताई जाती है तो परिवर्तन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed