फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demand for inclusion of most backward castes in Scheduled Castes

अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग

Thu, 16 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demand for inclusion of most backward castes in Scheduled Castes
प्रेस वार्ता करते निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद डॉ. संजय कुमार निषाद ने गुरुवार को जिले में संकल्प समाज उत्थान आरक्षण यात्रा रथ को रवाना किया। इसके बाद एक होटल में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि रथ यात्रा का एक महीने बाद 15 अक्तूबर को राजधानी लखनऊ में समापन होगा। यहां विशाल रैली होगी। उन्होंने अति पिछड़ी जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ की सरकार पर उन्हें पूरा भरोसा है। उन्होंने डिप्टी सीएम का सपना नहीं संजोया है। समाज चाहता है कि वह उनका नेतृत्व करें। संजय निषाद ने विपक्षी पार्टियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि निषाद समाज ने 2022 में योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया है। योगी आदित्यनाथ निषादों के लिए सदन में मुद्दा उठाते रहे हैं। बाकी पार्टियां गुमराह करती रही हैं। उन्होंने बताया कि भाजपा के साथ दोस्ती रामराज्य और निषादराज की दोस्ती है। 70 साल से सबको देख लिया है। राम ने लंका पर आक्रमण करने के लिए निषादों को सहारा लिया था। भाजपा राम का भव्य मंदिर बनवा रही है। उन्होंने कहा कि 160 सीटें निषाद बहुल हैं। आरक्षण वाली बात पूरी हो जाए तो सीटें महत्वपूर्ण नहीं हैं।
विज्ञापन

17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने निकले: डॉ. संजय निषाद
छिबरामऊ। 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए निकाली जा रही संकल्प समाज उत्थान आरक्षण रथ यात्रा का नगर में स्वागत किया गया। नगर के निजी गेस्ट हाउस में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद व राष्ट्रीय महिला मोर्चा की अध्यक्ष मालती देवी को चांदी का मुकुट पहनाकर खुबरियापुर के ग्राम प्रधान बबलू बाथम ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. संजय निषाद ने कहा कि हमारे समाज की संख्या 14 फीसदी से ज्यादा है। दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, झारखंड में हमारे समाज को अनुसूचित जाति का आरक्षण मिला हुआ है। प्रदेश में 17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए पूरे प्रदेश में रथ यात्रा निकालकर समाज को जागरूक कर रहे हैं। इससे पहले भाजपा जिला उपाध्यक्ष गौरव दुबे, नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता सहित निषाद पार्टी के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अनूप कश्यप, रामरतन कश्यप, पूनम देवी, आशीष कश्यप, रामशरन, दीपचंद्र, राजीव बाथम, शकुंतला देवी बाथम सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed