{"_id":"6ada5779c712e9932907447c","slug":"demand-for-an-impartial-investigation-into-security-and-the-life-threatening-attack-kannauj-news-c-214-1-knj1006-158153-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: सुरक्षा व जानलेवा हमले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: सुरक्षा व जानलेवा हमले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग
विज्ञापन
कन्नौज। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सूरज कुमार उर्फ कर्ण की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और उन पर हुए कथित जानलेवा हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही जनहित की समस्याओं को लेकर डीएम को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा कि ग्राम खोजीपुर में दबंगों ने सरकारी पुलिया बंद कर दी है, जिससे घरों में पानी भर रहा है। ग्राम मोहनपुर में तालाब पर कब्जे से जल निकासी बाधित है। ग्राम रोसेन में 15 साल से सड़क नहीं बनी, बच्चे स्कूल जाते समय गिर जाते हैं। ग्राम बैगमा में भी सड़क की मांग है। ग्राम भुलभुलियापुर में बाबा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा थाना तिर्वा में रखी है, जिसे ग्रामीणों को वापस दिलाने और ग्राम राजपुर में बीपी सिंह कठेरिया हत्याकांड में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी व पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। भीम आर्मी ने सभी प्रकरणों के प्रार्थना पत्र संलग्न कर समयबद्ध कार्रवाई की मांग की है।
फोटो :24: तहसीलदार न्यायिक को ज्ञापन देते भीम आर्मी के पदाधिकारी। संवाद
भीम आर्मी जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमले की निष्पक्ष जांच कराने की गुहार
छिबरामऊ। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष सूरज कुमार उर्फ कर्ण की सुरक्षा सुनिश्चित कराने और उन पर हुए कथित जानलेवा हमले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। तहसील अध्यक्ष लेखराज शंखवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि जिलाध्यक्ष सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार क्षेत्र में भ्रमण करते हैं, ऐसे में उनकी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। संगठन ने आरोप लगाया कि 14 अक्तूबर को जिलाध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया था। कार्यकर्ताओं ने मामले की निष्पक्ष और प्रभावी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नेम कुमार, सुमित, राजू भारती, मयंक यादव, शिवम जाटव आदि मौजूद रहे।