{"_id":"6362b8cbdbe5927d89320825","slug":"demand-colony-eo-awas-complain-kannauj-news-knp726226683","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवास विकास के सीवर निस्तारण की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवास विकास के सीवर निस्तारण की उठाई मांग
विज्ञापन
छिबरामऊ। आवास विकास कल्याण समिति की ओर से सीवर निस्तारण और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की मांग को लेकर ईओ को बुधवार को ज्ञापन सौंपा गया। पदाधिकारियों ने समस्या का निराकरण करने की मांग की है।
समिति के अध्यक्ष अजय चतुर्वेदी के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नगर पालिका पहुंचकर ईओ नीलम चौधरी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि आवास विकास कॉलोनी में अभी तक सीवर निस्तारण से संबंधित सीवर ट्रीटमेंट प्लांट नहीं लगाया गया। जिसकी वजह से कॉलोनी में सीवर की समस्या है। जगह-जगह नालियों में गंदगी बहती है। इससे ससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा रहता है। इसकी शिकायत कई बार लिखित व मौखिक रुप से की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई।
पदाधिकारियों ने ईओ से मांग की कि जब तक स्थाई रूप से सीवर निस्तारण का प्रावधान न हो, तब तक कॉलोनी का सीवर निस्तारण सुचारु रुप से शुरू कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में रामप्रकाश शाक्य, महाराम पाल, स्वदेश पाल, अजीत शुक्ला, अजय चौहान व रामकुमार पांडेय भी मौजूद रहे।