फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Delhi Police nabbed a cyber fraudster hiding at his in-laws' house.

Kannauj News: ससुराल में छिपे साइबर ठग को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा

Thu, 25 Jun 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police nabbed a cyber fraudster hiding at his in-laws' house.
मानीमऊ (कन्नौज)। 25 लाख की ठगी करने वाला युवक पुलिस से बचने के लिए ससुराल में छिप कर रह रहा था। लोकेशन ट्रेस होने के बाद दिल्ली पुलिस ने गुुरुवार को उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। दिल्ली पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ लेकर चली गई।
विज्ञापन


दिल्ली क्राइम ब्रांच टीम ने दोपहर दो बजे मेंहदीघाट चौकी क्षेत्र के ग्राम मियांगंज में दबिश दी। लोकेशन ट्रेस कर गांव पहुंची पुलिस ने अलीगंज की एक बैंक शाखा से 25 लाख की ठगी करने वाले आरोपी अनीश को उसकी ससुराल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण मामले की जानकारी करने की जुगत में लगे रहे। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच टीम के साथ दबिश के दौरान मेंहदीघाट चौकी प्रभारी महेशचंद्र भी साथ रहे। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लोकेशन ट्रेस कर मियांगंज पहुंची पुलिस आरोपी युवक को अपने साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed