फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Deep , Peacock attracted by dance

दीप, मयूर नृत्य ने सभी को लुभाया

Fri, 27 Nov 2015 11:58 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Fri, 27 Nov 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
Deep , Peacock attracted by dance

मां नव दुर्गा समिति की ओर से नगर के शांति निकेतन

विज्ञापन
विद्यापीठ जूनियर हाईस्कूल में कराई गई वृंदावन धाम की रासलीला के अंतिम दिन कृष्ण-रुक्मणी विवाह के साथ संपन्न हो गई। इस दौरान दीप नृत्य व मयूर नृत्य ने सभी का मनमोह लिया।

रुक्मणी के कन्यादान को लेकर मंच पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। हपछले 12 दिन से नगर में चल रही रासलीला को देखने के लिए लोगों की खासतौर से महिलाओं की काफी भीड़ कार्यक्रम स्थल पर उमड़ रही थी। लीला के अंतिम दिन वृंदावन धाम के कलाकारों द्वारा र्रुक्मणी-कृष्ण के विवाह की लीला का मनमोहक ढंग से प्रस्तुतीकरण किया गया।

कलाकारों के प्रदर्शन को देखकर लोग भावविभोर हो उठे। इस दौरान राजू बृजवासी द्वारा किए गए दीप नृत्य ने सभी को दांतों तले उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। एक साथ पांच थालों में जल रहे दीपक को लेकर नृत्य कर उन्होंने लोगों को आश्चर्य में डाल दिया। राधा-कृष्ण और गोपियों द्वारा प्रस्तुत किए गए मयूर नृत्य को देख लोग रोमांचित हो उठे।

वृंदावन के स्वामी अवधेश शर्मा द्वारा लीला का वर्णन किया गया। रुक्मणी-कृष्ण विवाह के दौरान कन्यादान की रस्म शुरू होते ही पंडाल में मौजूद महिलाओं ने मंच पर जाकर कन्यादान कर भगवान के पैर पूजे और उन्हें उपहार भेंट किए। अंत में समिति के अध्यक्ष राजीव दुबे, महामंत्री नरेश वर्मा, सुरेश पेंटर, कोषाध्यक्ष रामांनद वर्मा, करुणा शंकर गुप्ता, शोभा दुबे, संध्या त्रिपाठी, कमलेश बाजपेई, यती देवी, सभासद नीलम सविता आदि ने आरती उतारी। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed