{"_id":"67e051bbbe7925c6a100eeda","slug":"decision-regarding-kashi-and-mathura-will-also-be-taken-in-a-constitutional-manner-kannauj-news-c-214-1-knj1005-127432-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: काशी और मथुरा का भी निर्णय संवैधानिक तरीके से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: काशी और मथुरा का भी निर्णय संवैधानिक तरीके से होगा
Sun, 23 Mar 2025 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। उन्नाव सांसद डाॅ. सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज ने कहा कि अयोध्या के बाद काशी और मथुरा का भी निर्णय संवैधानिक तरीके से होगा। वह रविवार को भोगांव में आयोजित अखिल भारती लोधी महासभा के महासम्मेलन में शामिल होने के लि बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह जा रहे था। दोनों का तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत के आवास पर स्वागत हुआ।
उन्होंने कहा कि सभी राष्ट्र भक्तों को बाबा साहेब के संविधान पर पूरा विश्वास है। नागपुर हिंसा को लेकर कहा कि यह सुनियोजित थी। यह सुनियोजित योजना थी। 100 साल बाद नागपुर में दंगा होना इस बात का प्रमाण है कि हिंदुओं को एक होने की आवश्यकता है। भड़काऊ भाषण और पत्थरबाजी की, उन सभी को संवैधानिक तरीके से सजा दी जाएगी। हम सभी के लिए अच्छे दिन आ गए हैं। औरंगजेब को जो लोग अपना बाप मानते हैं, उनके मन में पीड़ा हो सकती है। उन लोगों को यह कहते हुए शर्म आनी चाहिए कि औरंगजेब अच्छा शासक था।
मेरा और संपूर्ण राष्ट्र का मानना है कि गुलामी के हर चिन्ह को समाप्त होना चाहिए। फिर चाहे सड़क के नाम पर हो किसी अन्य स्थान का, सभी समाप्त होने चाहिए। मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने के बयान पर उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। हर कार्यकर्ता संगठन के निर्देशों को मानता है। छह बार सांसद व एक बार राज्यसभा सांसद होने के बाद भी मंत्रिमंडल में शामिल न होने पर उन्होंने कहा कि जब भी मंत्रिमंडल का गठन होता है। वह ईश्वर से प्रार्थना करते है कि उन्हें शामिल न किया जाए। वह पहले से ही व्यस्त हैं।
विज्ञापन
चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत
तिर्वा विधायक कैलाश सिंह राजपूत ने सांसद साक्षी महाराज व बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री संदीप सिंह को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही अमन राजपूत एडवोकेट, गढ़िया प्रधान प्रतिनिधि संतोष राजपूत मुनीश मिश्रा व रामबख्श सिंह लोधी आदि ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रमोद राजपूत, महेंद्र सिंह राजपूत, डाॅ. प्रवेंद्र सिंह लोधी, देवेंद्र राजपूत, अजमेर सिंह, अनुराग वर्मा, विधायक प्रतिनिधि विकास दीप राजपूत आदि मौजूद रहे।