फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Death of two youths suffering from fever

बुखार से पीड़ित दो युवकों की मौत

Wed, 22 Sep 2021 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Death of two youths suffering from fever
अमोलर में चेकअप करते डॉक्टर सिद्धार्थ। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। डेंगू का कहर जिले में थम नहीं रहा है। बुधवार को पांच और लोगों में डेंगू के लक्षण मिले हैं। जिले में अभी तक स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 225 लोग डेंगू पॉजिटिव निकले हैं। बुधवार को जलालाबाद के जसपुरापुर सरैया और नजरापुर के शरीफापुर में दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को मरीजों की भीड़ रही। 300 मरीजों का पंजीकरण किया गया। पैथोलॉजी में 140 मरीजों का ब्लड सैंपल लिया गया। 45 की रैपिड टेस्ट से जांच हुई। इसमें पांच डेंगू पॉजिटिव मिले हैं। वहीं जिला अस्पताल में रैपिड टेस्ट से अब तक 147 पॉजिटिव पाए गए हैं। जलालाबाद ब्लाक के जसपुरापुर सरैया निवासी नन्हें को सात दिन पहले बुखार आया था। परिजन निजी अस्पताल से बुखार की दवा ले रहे थे।
विज्ञापन

हालत में सुधार न होने पर परिजन सोमवार को कानपुर के उर्सला अस्पताल ले गए। वहां किसी चिकित्सक ने उपचार नहीं किया। इससे घर लेकर आ गए। बुधवार को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। नन्हें के भाई सतेंद्र ने बताया कि एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। पैर में कमजोरी की भी समस्या थी। इससे वह काफी परेशान थे। नन्हें खेत का काम करते थे। अभी तक शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुखार से पीड़ित युवक की मौत
इलाके के शरीफापुर गांव के बुखार से पीड़ित ब्रजेंद्र पाल की दिमाग की नस फट जाने से कानपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की 65 वर्षीय मां कृष्ण कुमारी की बुखार से हालत गंभीर है। कन्नौज के निजी अस्पताल में इलाज हो रहा है। परिवार का दीपक भी बुखार से पीड़ित है। गांव के शिव सिंह का लखनऊ में इलाज हो रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed